दिल्ली में हैं और घूमने का प्लान है तो प्लीज छाता लेकर निकलें, देर शाम हो सकती है बारिश

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर हल्के बादल घिरने के आसार जताए हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम बारिश भी हो सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाके में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।" वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 57 फीसदी दर्ज की गई। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

एमपी: मानसून पूर्व बारिश से बदला मौसम

देश के कई हिस्सों में हो रही मानसून पूर्व बारिश ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों के मौसम में बदलाव ला दिया है। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बावजूद धूप की तपिश पिछले दिनों के मुकाबले कम है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। राज्य में शुक्रवार को मौसम राहत देने वाला है, आसमान साफ और धूप खिली होने के बावजूद हवाओं का जोर गर्मी और लू के असर को कम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+