पार्लर में पेडिक्योर कराने गई थी लड़की, लड़के ने की गलत जगह मसाज, पहुंचा जेल
नई दिल्ली। गुड़गांव के एक ब्यूटी पार्लर में पेडिक्योर कराने आई 17 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने वाले युवक को 5 साल की कैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। आरोपी का नाम रवि है और उसकी उम्र 20 साल है। वो यूपी का रहने वाला है और पॉक्सो एक्ट के तहत उसे दोषी पाया गया। सजा का ऐलान करते हुए सेशन जज रजनी यादव ने कहा कि इस तरह के फैसलों से समाज में एक कड़ा संदेश जाएगा और लोग इस तरह की घटनाओं को दबाने की जगह सूचना देने के लिए आगे आएंगे।

आरोपी ने गलत जगह किया टच
जानकारी के मुताबिक पार्लर में हुई शर्मनाक करतूत के बारे में पीडि़ता ने अपनी मां को बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। शिकायत के बाद मई 2016 में रवि को गिरफ्तार किया गया था। पीडि़ता ने अपनी मां को बताया था कि पेडिक्योर करने के दौरान रवि उसके दाएं पैर के उपर तक अपना हाथ ले जा रहा था। इतना ही नहीं पेडिक्योर करने में उसने ज्यादा वक्त भी लगाया।

लड़की की मां ने दिया यह बयान
सेशन कोर्ट में पीडि़ता की मां ने अपने बयान में कहा ' पेडिक्योर घुटने तक होता है हालांकि जब मेरी बेटी घर आई तो उसने मुझे बताया कि रवि ने पैर के ऊपरी हिस्से तक उसका मसाज किया जोकि सही ढंग नहीं था। मेरी बेटी मुझे जब सब कुछ बता रही थी तो वह रोने लग गई थी।'

मसाज के बाद किया पीछा
इतना ही नहीं रवि ने मसाज करने के बाद बिलिंग काउंटर तक लड़की का पीछा किया और मुस्कुराया। उसने लड़की से यह भी पूछा कि क्या उसे उसकी 'परफॉर्मेंस' अच्छी लगी।क्योंकि पार्लर में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications