Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 7 से 29 दिसंबर तक, जानिए अहम बातें
Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 7 से 29 दिसंबर तक, जानिए अहम बातें
Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र इस साल 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बात की जानकारी दी है। आगामी शीतकालीन सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे। प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर कहा, ''संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर 2022 से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मतों पर चर्चा की उम्मीद है। रचनात्मक बहस के लिए हम तैयार हैं।''

बता दें कि मौजूदा सांसदों के निधन को ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र का पहला दिन स्थगित होने की संभावना है। हाल ही में जिन मौजूदा सांसदों का निधन हुआ है उनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल के महीनों में कोविड की संख्या में काफी गिरावट आई है। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के अधिकांश सदस्यों और कर्मचारियों पूरी तरह वैक्सीनेट हैं। इसलिए ये संभावना है कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र किसी बड़े कोविड-प्रेरित प्रतिबंधों के बिना आयोजित हो सकती है।
सरकार आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान पारित होने वाले विधेयकों की एक सूची तैयार करेगी, जबकि विपक्ष जरूरी मामलों पर चर्चा की मांग करेगा। संसद का ये पहला सत्र होगा, जिसके उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जो राज्यसभा के सभापति हैं, राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन करेंगे।
इससे पहले मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था और 8 अगस्त को स्थगित हुआ खा। इस सत्र में 22 दिनों की अवधि में 16 सत्र हुए थे। सत्र के दौरान लोकसभा में छह विधेयक पेश किए गए। पिछले सत्र के दौरान सात विधेयक लोकसभा और पांच विधेयक राज्यसभा द्वारा पारित किए गए। एक विधेयक वापस ले लिया गया था। सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयकों की कुल संख्या 5 थी। लोकसभा की उत्पादकता लगभग 48 प्रतिशत और राज्यसभा की 44 प्रतिशत थी।












Click it and Unblock the Notifications