भारी हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
संसद के दोनों सदनों में शीतकालीन सत्र पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। नोटबंदी को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जबरदस्त घमासान मचा है।
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को नोटबंदी के अलावा राहुल गांधी व कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट हैक होने और ममता बनर्जी के विमान की लैंडिंग का मुद्दा छाया रहा। टीएमसी और कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

- राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
- विपक्ष की नारेबाजी, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
- नोटबंदी पर दिए बयान को लेकर पीएम से माफी की मांग
- लोकसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
- भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित
- राज्यसभा में नोटबंदी पर हंगामा, पीएम से माफी की मांग
- राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुचे पीएम मोदी
- ममता बनर्जी का जीवन खतरे में है: मल्लिकार्जुन खड़गे
- जब ईंधन नहीं था तो एटीसी की ड्यूटी थी कि फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति दे: खड़गे
- डीजीसीए को मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं: नागरिक उड्डयन मंत्री
- ममता बनर्जी और दूसरे यात्रियों की सुरक्षा गंभीर विषय है: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार
- जांच के बाद दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: सरकार
- विमान में ईंधन खत्म होने के मामले की जांच होगी: सरकार
- ममता बनर्जी की फ्लाइट में ईंधन खत्म होने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा
- ममता बनर्जी को जान से मारने की साजिश की जा रही है: टीएमसी
- सीएम ममता बनर्जी की इंडिगो फ्लाइट में ईंधन की कमी, लोकसभा में उठा मुद्दा
- डिजिटल सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है ट्विटर अकाउंट हैक होना: राहुल गांधी
- अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने पर राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया मुद्दा












Click it and Unblock the Notifications