Sansad me aaj kya Hua: संभल-बैंकिंग कानूनों में संशोधन पर हंगामा, भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले विदेश मंत्री
Parliament Winter Session Day-7: संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन 3 दिसंबर (मंगलवार) को भारत-चीन सीमा विवाद के ताजा हालात सामने आए। वहीं, संभल विवाद, बुनकरों का कल्याण, AQI, आबुआ आवास योजना का मुद्दा, मेरठ में इस्पात संयंत्र, कपास की MSP जैसे मुद्दे भी छाए रहे।
सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा ही था कि विपक्षी सपा सांसदों ने संभल मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। बैंकिंग कानूनों में संशोधन पर चर्चा के दौरान गौरव गोगोई के बयान पर भी संसद में हंगामा हुआ।

राज्यसभा में पेश हुआ तेल क्षेत्र (विनियमन एवं विकास) संशोधन विधेयक 2024
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को भोजनावकाश के बाद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में तेल क्षेत्र (विनियमन एवं विकास) संशोधन विधेयक 2024 पेश किया। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत में एनर्जी की रिटेल प्राइस कंट्रोल में है। कोरोना काल के दौरान क्रूड ऑयल का रेट 19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। आर्थिक गतिविधियां शुरू होते ही अचानक ये 128 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
बैंकिंग कानूनों में 19 संशोधनों से संबंधित बिल लोकसभा में पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग कानूनों में संशोधन से संबंधित बिल पेश किया। बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक, सरकार के कदम गिनाए और पीएम मोदी के एक हैं तो सेफ हैं नारे को एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने से जोड़ दिया। इस पर संसद में ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने हंगामा हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गौरव गोगोई तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं। हम आपको सदन में बोलने से नहीं रोक सकते, आपको यह जानना चाहिए कि आपको बिल पर बोलना चाहिए। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गौरव गोगोई के बयान को रूल 94 का उल्लंघन बताया।
एम्स स्क्रीनिंग सेंटर खोलने की मांग
उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र में एम्स स्क्रीनिंग सेंटर खोलने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण के पास भूमि भी चिह्नित हो चुकी है। दिल्ली ने आयुष्मान योजना भी रोके पड़ा है। हमें कोर्ट जाना पड़ा है, जिसके तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री है। उधर, मेरठ से सांसद अरुण गोविल ने सवाल किया कि क्या सरकार का मेरठ में इस्पात संयंत्र स्थापित करने का कोई विचार है? सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ना में जवाब दिया।
संसद में संभल विवाद
शीतकालीन सत्र के सातवें दिन सपा सांसद संभल हिंसा का मुद्दा उठाने की तैयारी के सांसद आए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस दिन से सदन शुरू हुआ है, उसी दिन से सपा ने संभल को लेकर अपनी बात रखने की कोशिश की है। सदन नहीं चला लेकिन हमारा रुख वही है। सपा संसद में संभल पर चर्चा करेगी।
भारत-चीन सीमा विवाद पर क्या बोले विदेश मंत्री?
लोकसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि LAC पर कूटनीतिक पहल से हालात सुधरे हैं। अभी एलएसी पर हालात सामान्य हैं। चीन के साथ बातचीत जारी है, लेकिन भारतीय सेना मुस्तैदी से तैनात है। सहमति से ही मसलों का समाधान होगा।
विदेश ने बताया कि भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत हुई। दोनों देश सीमा विवाद सुलझाने को प्रतिबद्ध हैं। चीनी विदेश मंत्री से बात की। रक्षा मंत्री ने भी चीनी रक्षा मंत्री से बात की। आसियान के सम्मेलन में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हुई। दोनों ओर से एलएसी का सम्मान हो। चीन के साथ डिसइंगेजमेंट पर बात हुई। पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट हो चुका है। तनाव वाले इलाकों में डिसइंगेजमेंट पर हमारा फोकस है।












Click it and Unblock the Notifications