Parliament Winter Session Live: 'कांग्रेस सहयोगियों ने लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष का अपमान किया', पीयूष गोयल
Parliament Winter Session Live Updates Day 15: संसद के शीतकालीन सत्र का आज सोमवार को 15वां दिन है। सभी विपक्षी सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर चर्चा की मांग की है। संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर विपक्षी सांसद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक से जुड़ी पार्टियों के कई लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसदों ने निलंबन का मुद्दा उठाया है।

संसद के शीतकालीन सत्र से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ
LIVE Feed
संसद की सुरक्षा पर सवाल पूछने वालों को निलंबित कर दिया गया: हरसिमरत कौर बादल
संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि, "यह एक बड़ी सुरक्षा चूक और खुफिया विफलता थी...लोग जानना चाहते हैं कि यह कैसे हुआ...देश की जनता देख रही है जिन्होंने सवाल पूछा उन्हें निलंबित कर दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।''
'प्रधानमंत्री मोदी इसपर चर्चा क्यों नहीं कर रहे हैं...'
संसद सुरक्षा चूक मामले पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि ये गंभीर मसला है लेकिन वे संसद में इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं हैं। हमारी एक ही मांग है- हमें सरकार से स्पष्टीकरण चाहिए लेकिन सरकार कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रही है। तो फिर इस मुद्दे का राजनीतिकरण कौन कर रहा है?"












Click it and Unblock the Notifications