Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Winter Session Highlights: चुनाव सुधारों पर अमित शाह ने विपक्ष को दिया जवाब, जमकर हंगामा

Parliament Winter Session Highlights: संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन दोनों सदन में अहम चर्चा हुई। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई चर्चा में गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। राज्यसभा में वंदे मातरम पर हुई चर्चा में काफी हंगामा हुआ। राज्यसभा में लीडर ऑफ हाउस जेपी नड्डा ने वंदे मातरम पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देशभक्ति का नारा है और हम इसे पुरजोर आवाज में दोहराते हैं।

लोकसभा में गृहमंत्री के भाषण के दौरान तीखी झड़प भी हुई। राहुल गांधी ने खड़े होकर उनसे सीधे जवाब मांगे। गृहमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि आप जो कहेंगे मैं वो नहीं बोलूंगा। इसके बाद माहौल काफी गर्म हो गया और कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।

Parliament Winter Session Highlights

Parliament Winter Session Highlights: लोकसभा में जमकर हंगामा

- लोकसभा में चुनाव सुधारों की चर्चा में विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने खुद को सुरक्षित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के 4 सीनियर जजों की अनदेखी की थी। उन्होंने कहा, 'इस देश में अगर वोट चोरी हुई है, तो सबसे पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की थी।'

- गृहमंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उसे एसआईआर का अधिकार है। जब विपक्ष के लोग जीतते हैं, तो नए कपड़े पहन शपथ लेते हैं। जब हार जाते हैं तो चुनाव आयोग के नाम पर रोने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: '4 महीनों तक, SIR के बारे में एकतरफा झूठ फैलाया गया', LS में चुनावी सुधारों पर बात करते हुए अमित शाह ने घेरा

- राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने वंदे मातरम पर बोलते हुए कहा कि मुस्लिम लीग का समर्थन करने वाले और उनकी सोच जैसे कुछ लोग आज भी वंदे मातरम का विरोध करते हैं। वंदे मातरम का नारा लगाना और राष्ट्रगीत गाना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। राज्यसभा में वंदे मातरम पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने हिस्सा लिया। कांग्रेस की तरफ से जयराम रमेश ने भी भाषण दिया।

- लोकसभा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी हुई है। इस पर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि हारने के बाद ही आपको ईवीएम और वोट चोरी की याद आती है।

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम का कब-कब किन नेताओं ने किया अनादर? गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपी लिस्‍ट

मुख्य चुनाव आयोग की नियुक्ति पर अहम बैठक

मुख्य चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया पर संसद परिसर में अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। बता दें कि राहुल गांधी लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं कि सीईसी की नियुक्ति वाली कमेटी में से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को हटाया गया है। उनका कहना है कि पहले से ही कमेटी में सरकार के लोग हैं और ऐसे में उनकी राय का कोई महत्व नहीं रह जाता है।

यह भी पढ़ें: 'रोज चिल्लाओ कौन मना करता है', 'वंदे मातरम' बहस पर सपा के अबू आज़मी ने मोदी सरकार को घेरते हुए किए कई सवाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+