'नेहरू जी का गुणगान अगर सदन में होगा, तो कौन उस पर ताली नहीं बजाएगा', PM मोदी ने तारीफ में क्या कहा?

Parliament Special Session PM Narendra Modi on Jawaharlal Nehru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (18 सितंबर) को भारत की 75 साल की संसदीय यात्रा की चर्चा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रसिद्ध भाषणों को याद किया।

पीएम मोदी ने कहा कि औपनिवेशिक शासन से भारत की आजादी को चिह्नित करने के लिए नेहरू के 'एट द स्ट्रोक ऑफ द मिडनाइट...' (at the stroke of midnight) भाषण की गूंज हमें प्रेरित करती रहेगी। पीएम मोदी ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन लोकसभा में बोलते हुए हर सरकार का जिक्र किया।

PM Narendra Modi on Jawaharlal Nehru:

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अगर नेहरू जी का गुणगान इस सदन में होगा, तो कौन ऐसा सदस्य होगा जो उस पर ताली नहीं बजाएगा।''

पीएम मोदी ने कहा, 'इस संसद भवन में पंडित नेहरू की 'एट द स्ट्रोक ऑफ द मिडनाइट...' की गूंज हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। इसी सदन में अटल जी ने कहा था, "सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बड़ी देंगी, लेकिन ये देश रहना चाहिए। यह बात आज भी हमें सुनाई देती है...और हमेशा सुनाई देती रहेंगी।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'इस सदन ने दुखद क्षण भी देखे हैं, जब पद पर रहते हुए तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों का निधन हो गया। जब इस संसद ने तीन मौजूदा प्रधानमंत्रियों, नेहरू जी, शास्त्री जी और इंदिरा जी को खो दिया, तो उन्हें उचित श्रद्धांजलि भी यहीं दी गई है। नेहरू से लेकर शास्त्री और वाजपेयी तक, इस संसद ने कई नेताओं को भारत के बारे में अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करते देखा है।'

पीएम मोदी ने कहा कि, 'इन बीते 75 सालों में हमारी संसद, जन-भावनाओं की अभिव्यक्ति का भवन रही है। राजेंद्र बाबू से लेकर डॉ कलाम, रामनाथ कोविंद जी और अभी द्रोपदी मुर्मू जी... इन सबके संबोधन का लाभ हमारे सदनों को मिला है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+