Parliament special session: संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू, जानिए पहले दिन का क्या है प्लान

Parliament special session 2023: संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। पांच दिवसीय सत्र के दौरान आठ विधेयकों को विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा।

सत्र के पहले दिन यानी आज संविधान सभा में 75 सालों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां, अनुभव, यादों और सीख पर चर्चा होगी। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सत्र के दौरान कुल आठ विधेयकों को विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

Parliament special session 2023

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में बोल सकते हैं। विशेष सत्र की शुरुआत पीएम मोदी के भाषण से हो सकती है।

रविवार को एक सर्वदलीय बैठक में, सदन के नेताओं को सूचित किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर एक विधेयक और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आदेश से संबंधित तीन विधेयकों को एजेंडे में जोड़ा गया है।

जानिए कौन-कौन से विधेयक होने हैं पेश?

- पहले सूचीबद्ध विधेयकों में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े बिल पेश किए जाएंगे। यह विधेयक पिछले मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में पेश किया गया था और विपक्ष ने इसका विरोध किया था क्योंकि इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्तों की सेवा शर्तों को कैबिनेट सचिव के बराबर रखने की मांग की गई है, न कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के बराबर।

-इसके अलावा विशेष सत्र में राज्यसभा और लोकसभा में पोस्ट ऑफिस बिल 2023 भी पेश किए जाएंगे। लोकसभा में एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023 और प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स बिल 2023 भी पेश होने हैं। ये दोनों बिल मानसून सत्र के दौरान 3 अगस्त को राज्यसभा से पारित हो चुका है।

-हालांकि किसी भी संभावित नए कानून पर कोई आधिकारिक बयान नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि, निरसन और संशोधन विधेयक, 2022, वरिष्ठ नागरिक कल्याण विधेयक, 2023 और संविधान (एससी/एसटी) आदेश 2023 विधेयक पेश होने हैं।

-भाजपा समेत अन्य लोगों की राय है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं जैसी निर्वाचित विधायिकाओं में महिलाओं के लिए कोटा सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक लाया जाए। मांग पर सरकार के रुख के बारे में पूछे जाने पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार उचित समय पर उचित फैसला लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+