संसद का विशेष सत्र: AAP ने भी जारी किया व्हिप, सभी सांसदों को सदन में रहने को कहा

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया, जो 22 सितंबर तक चलेगा। इसको लेकर सरकार ने काफी तैयारियां की हैं। विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरने का प्लान बनाया है, जिसके तहत सोमवार को आम आदमी पार्टी ने भी अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया।

पार्टी ने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि आगामी विशेष सत्र में सदन में कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। इसे देखते हुए AAP के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 18 सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक सदन के स्थगन तक सुबह 11 बजे से सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहें। साथ ही पार्टी के रुख का समर्थन करें।

parliament

क्या होता है व्हिप?
व्हिप को संसद और विधानसभा के लिए पार्टियां जारी करती हैं। इसके जारी होने के बाद उस पार्टी के सभी सदस्यों को सदन में रहना अनिवार्य हो जाता है। अगर कोई सदस्य इसको नहीं मानता, तो उसके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही उसकी सदस्यता भी जा सकती है। इसको जारी करने का अधिकार चीफ व्हिप को होता है।

वहीं संसद के विशेष सत्र पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज (सोमवार) दोनों पुराने सदनों को विदाई दी जा रही है, हमें उम्मीद है कि नए सदन में मोदी जी दिल में मोहब्बत रख कर नई शुरुआत करेंगे। कल (रविवार) संसद सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक में भी नहीं बताया कि विशेष सत्र में क्या मुद्दे रखे जाएंगे? उन्होंने आगे कहा कि सभी दलों ने मुझे और राघव चड्ढा को बहाल करने की मांग की है। सरकार को उस मांग पर ध्यान देना चाहिए।

कब से नई बिल्डिंग में होगा सत्र?
संसद का विशेष सत्र आज से पुराने संसद भवन में शुरू हुआ है, लेकिन मंगलवार से वो नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसको लेकर पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+