Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Waqf Bill पर संसद में घमासान! विपक्ष के नेताओं ने जताई आपत्ति, INDIA गठबंधन में दरार की अटकलें तेज!

Waqf Bill JPC Report: आज संसद में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा राजनीतिक घमासान हो रहा है। संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट को आज सदन में पेश किया जाएगा, लेकिन इसे लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों में भारी नाराजगी है। राज्यसभा में बिल पेश होने के साथ ही विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार ने इस रिपोर्ट में उनकी आपत्तियों और सुझावों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। इसी के साथ, INDIA गठबंधन के भविष्य को लेकर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी चिंता जाहिर की है। कांग्रेस का कहना है कि कुछ क्षेत्रीय दल गठबंधन में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे वह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

Waqf Bill JPC Report

वक्फ बिल पर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी

JPC की वक्फ संशोधन विधेयक पर रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस सांसदों ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "जब यह विधेयक संसद में चर्चा के लिए आएगा, तब साफ हो जाएगा कि सरकार इसे बिना किसी तैयारी के लाई है।"
ये भी पढ़ें: 'मैं अपनी मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा' , वक्फ कानून संशोधन पर ओवैसी ने दी चेतावनी,VIDEO

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा, "JPC ने जिस तरह से काम किया, वह पूरी तरह गलत था।"

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "JPC ने विपक्ष की ओर से दी गई सभी सुझावों को खारिज कर दिया, जो देश के हित में थे। इस रिपोर्ट को फिर से विचार में लिया जाना चाहिए और आगे कोई कदम उठाने से पहले इसे रोका जाना चाहिए।"

टीएमसी और डीएमके ने भी जताई आपत्ति

वक्फ बिल पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी आपत्ति जताई और कहा कि उनके असहमति नोट (dissent note) को रिपोर्ट से हटा दिया गया। उन्होंने कहा, "नियम के अनुसार केवल अनुचित टिप्पणियों को हटाया जा सकता है, लेकिन हमारी आपत्तियों को ही नजरअंदाज कर दिया गया। हम इस मामले को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाएंगे।"

डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा, "हम इस रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करेंगे। हमारी असहमति के कई हिस्सों को रिपोर्ट से हटा दिया गया है। हम इस मुद्दे को लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा अध्यक्ष के पास लेकर जाएंगे।"

राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों ने समुद्री तट और जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में जंगली जानवरों द्वारा सात लोगों की मौत को लेकर चिंता जताई और केंद्र व राज्य सरकार से इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत फंड जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा, "यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। केंद्र और राज्य सरकार को इस समस्या से निपटने के लिए फंड जारी करना चाहिए। मैं आज इस मुद्दे को संसद में उठाने की कोशिश करूंगी।"

INDIA गठबंधन पर इमरान मसूद का बयान

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि INDIA गठबंधन का भविष्य सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्टियां चाहती हैं कि कांग्रेस बैकफुट पर रहे। उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रीय एजेंडे पर सभी को साथ लेकर चलते हैं, लेकिन कांग्रेस को खत्म करने की कोई योजना स्वीकार नहीं की जाएगी।"

क्या होगा आगे?

वक्फ बिल पर विपक्षी दलों की नाराजगी को देखते हुए संसद में आज गहमा-गहमी बढ़ने की संभावना है। कांग्रेस और विपक्षी दल JPC रिपोर्ट को लेकर लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा अध्यक्ष से अपील करने की तैयारी में हैं। वहीं, INDIA गठबंधन के अंदर भी दरारें दिखने लगी हैं, जिससे कांग्रेस ने अपनी चिंता व्यक्त की है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार विपक्ष की मांगों पर क्या रुख अपनाती है और संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर किस तरह की बहस होती है।

वक्फ बिल से जुड़ी अन्य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+