'मैं अपनी मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा' , वक्फ कानून संशोधन पर ओवैसी ने दी चेतावनी,VIDEO
AIMIM MP Asaduddin Owaisi: लोकसभा में वक्फ कानून संशोधन को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला। ओवैसी ने सदन में अपने भाषण के दौरान कहा कि अगर सरकार मौजूदा रूप में वक्फ कानून लेकर आई, तो यह संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 14 का उल्लंघन होगा और इससे देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा हो सकती है।
ज्ञात हो कि वक्फ कानून को लेकर देश में पहले से ही बहस जारी है। कई संगठनों और मुस्लिम नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। वक्फ कानून को लेकर गठित की गई जेपीसी ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंप दी है।

असदुद्दीन ओवैसी ने सदन में कहा, "इस कानून को पूरी मुस्लिम बिरादरी ने खारिज कर दिया है। अगर यह पास हुआ, तो कोई भी वक्फ संपत्ति नहीं बच पाएगी। आप एक विकसित भारत बनाना चाहते हैं, हम भी यही चाहते हैं, लेकिन आप इस देश को 80 और 90 के दशक में ले जाना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी।"
यह भी पढ़ें Donald Trump Announcement: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका मंगल ग्रह पर भेजेगा अंतरिक्ष यात्री
वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए ओवैसी ने कहा, "एक गर्वित भारतीय मुसलमान होने के नाते, मैं अपनी मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा। मैं अपनी दरगाह का एक इंच भी नहीं छोड़ूंगा। मैं इसकी अनुमति नहीं दूंगा। अब हम सिर्फ कूटनीतिक बातें करने नहीं आएंगे। इस सदन में मैं पूरी ईमानदारी से बोलूंगा कि मेरी कौम, हम गर्व से भारतीय हैं। यह संपत्ति हमारी है, किसी से मिली हुई नहीं है। इसे हमसे कोई छीन नहीं सकता, क्योंकि वक्फ हमारे लिए इबादत की शक्ल में है।"
यह भी पढ़ें संसद में ट्रंप और PM मोदी पर राहुल गांधी ने आखिर ऐसा क्या बोला? जो भड़क उठे किरेन रिजिजू












Click it and Unblock the Notifications