'सिल्वर स्पून और ट्यूटर्ड स्टेटमेंट वाले क्या समझेंगे लोगों का दर्द', जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र का आज चौथा दिन है। बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया तो वहीं आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया है, जिस पर जोरदार चर्चा इस वक्त सदन में हो रही है।

 JP Nadda

आपको बता दें कि राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर भाजपा की ओर से 14 महिला सांसद और मंत्री स्पीकर हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस विषय पर अपनी बात सबसे पहले भाजपा की ओर से सदन में रखी।

'ये बिल सर्वसम्मति से पास हो जाएगा...'

अपने संबोधन में सबसे पहले नड्डा ने कहा कि 'कल लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हुआ और मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि आज यहां पर भी ये बिल किसी भी बाधा के बगैर सर्वसम्मति से पास हो जाएगा।'

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं'

उन्होंने आगे कहा कि 'इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि जो आरक्षण का विषय काफी इतने लंबे वक्त से चल रहा था, उसको वो अब निर्णायक मोड़ पर लेकर आए हैं।'

राहुल गांधी पर तगड़ा हमला बोला

इसी के साथ ही नड्डा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'कुछ इस तरह की बातें हो रही है कि इस बिल को अभी से ही लागू कर दिया जाए। '

दो चीज महत्वपूर्ण है -जनगणना और परिसीमन

'लेकिन यहां मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि कुछ संवैधानिक कार्य करने का तरीका होता है, इसका फैसला सरकार नहीं कर सकती है बल्कि अर्ध न्यायिक निकाय करती है। इस बिल के लिए दो चीज महत्वपूर्ण है -जनगणना और परिसीमन। ऐसे किसी चीज को थोड़े ही लागू किया जा सकता है, जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं उनकी सोच की मैं दाद देता हूं। '

मोदीजी जो पक्का काम करते हैं: नड्डा

उन्होंने कहा कि 'हमारी संस्कृति में नारी को देवी का स्थान प्राप्त है। 21वीं सदी महिलाओं की शताब्दी है। बीजेपी की मंशा बिल के जरिए पॉलिटिकल एडवांटेज लेना नहीं है, मोदीजी जो काम करते हैं वह पक्का काम करते हैं, कच्चा काम नहीं करते।ट

सुषमा स्वराज और सीतारमण का जिक्र

मोदीजी के नेतृत्व में देश को पहली महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मिलीं।

सॉफ्टवेयर की दुनिया में 21% महिलाएं

आज देश में लिंग अनुपात बेहतर हुआ है। आज सॉफ्टवेयर की दुनिया में 21% महिलाएं हैं। आज ISRO में मंगल मिशन हो,चंद्रयान मिशन हो या Aditya-L1 हो, इन सबमें महिला वैज्ञानिकों का अहम रोल है, इसके लिए हम उन पर गर्व भी करते हैं।

सिल्वर स्पून वाले क्या जाने गरीबों का दर्द?

'12 करोड़ बहनों के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना, एलपीजी गैस कनेक्शन से बदलाव हुआ है, आज उनकी जिंदगी में सुधार हुआ है लेकिन ये बात वो लोग कतई नहीं समझते जो कि सिल्वर स्पून के साथ पैदा हुए हैं, जो लोग गरीबी समझते ही नहीं वो आज गरीबों की बात करते हैं।'

'ट्यूटर्ड स्टेटमेंट देने से काम नहीं चलता'

'मोदी ने गरीबी का दर्द सहा है इसलिए वो इस बात को समझते हैं लेकिन ट्यूटर्ड स्टेटमेंट देने वाले इस बात को नहीं समझते हैं क्योंकि लीडर को लीडर बनना पड़ता है।'

बीजेपी ने देश को पहला ओबीसी पीएम दिया

वो यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि '2014 में बीजेपी ने देश को पहला ओबीसी पीएम दिया, 2004-2014 तक आपने ओबीसी के लिए क्या किया, सिर्फ ओबीसी को गाली दी और माफी भी नहीं मांगी।'

ओवैसी ने नहीं किया महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट

आपको बता दें कि बुधवार को संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला यह बिल लोकसभा में पास हुआ था। इसके पक्ष में 454 वोट पड़े थे, जबकि इसके विरोध में असदुद्दीन ओवैसी और उनके एक सांसद ने वोट नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+