Live
Parliament Session LIVE: मोदी सरकार की नीयत खराब, परिसीमन बिल का विरोध करते हैं -सपा
Parliament Session LIVE: संसद का तीन दिवसीय स्पेशल सेशन आज से हो रहा शुरू हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण और सीटों के परिसीमन से संबंधित तीन संशोधन बिल मोदी सरकार पेश करने वाली है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर गुरुवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी संभव है। तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह महिला आरक्षण संशोधन बिलों पर चर्चा का जवाब देंगे। 17 अप्रेल को इस अधिनियम पर वोटिंग की जाएगी, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Delimitation Bill 2026 पर आमने-सामने सरकार-विपक्ष
Delimitation Bill 2026 पर आमने-सामने सरकार-विपक्ष, 850 लोकसभा सीटों पर क्यों भड़के दक्षिण भारतीय राज्य?
Parliament Session LIVE: मोदी सरकार की नीयत खराब, परिसीमन बिल का विरोध करते हैं -सपा
SP सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि "महिला आरक्षण बिल पहले ही सर्वसम्मति से पास हो चुका है, और किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। अब वे इसे (परिसीमन बिल) ला रहे हैं; यह उनकी बुरी नीयत है, और हम इसका समर्थन नहीं कर सकते।"
Women Reservation: 33% आरक्षण, क्या बदल जाएगी संसद की तस्वीर
Women Reservation Bill: 850 सीटों वाली नई संसद और 33% महिला आरक्षण, बदल जाएगी राजनीति की तस्वीर? Explainer
Parliament Session LIVE: PM मोदी ने किया ये Tweet
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आज से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में, हमारा देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी माताओं और बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है, और इसी भावना के साथ हम इस दिशा में पूरी दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं...."
Parliament Special Session LIVE: मुख्यमंत्री स्टालिन ने काला कपड़ा पहनकर परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई
DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने आज काले कपड़े पहनकर, केंद्र सरकार के परिसीमन कदम के विरोध में एक काला झंडा फहराया। उन्होंने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक की एक प्रति भी जलाई।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोक सभा में बोलेंगे पीएम मोदी
Women Reservation Amendment Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोक सभा में बोलेंगे PM Modi, 33% आरक्षण पर होगी बहस













Click it and Unblock the Notifications