Love Story: BJP के इस युवा नेता ने की है क्लासिकल सिंगर से शादी, स्टेज पर बांधे थे तारीफों के पुल
Love Story: आज संसद के विशेष सत्र में सदन में परिसीमन बिल को लेकर विरोध जारी है , डीएमके, सपा और कांग्रेस पूरी तरह से इसका विरोध कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आरोप लगाया है कि ये बिल दक्षिण राज्यों के खिलाफ है, जिनको करारा जवाब सांसद तेजस्वी सूर्या ने दिया।
बेंगलुरु से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने परिसीमन को लेकर कहा कि 'दक्षिण भारत में लोगों में बहुत बड़ा भ्रम फैलाया जा रहा है, पिछले तीन दिनों में हमने दक्षिण भारत में विपक्ष का विरोध अराजक होता देखा है , परिसीमन कोई बैकडोर प्रोसेस नहीं है, ये संविधान के निर्धारित नियमों के आधार पर ही हो रहा है।'

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 'अगर लोकसभा सीटों को फ्रीज रखा जाता है और महिला आरक्षण को उसी रूप में लागू किया जाता है, सीएम एमके स्टालिन गलत जानकारी फैला रहे हैं, परिसीमन के जरिए तमिलनाडु से सांसदों की संख्या 39 से बढ़कर 59 हो सकती है तो इससे तो राज्य का प्रभुत्व बढ़ेगा ही।'
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं तेजस्वी सूर्या
तेजस्वी के इस बयान के बाद ही वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं, उनके समर्थक तो उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं उनके विरोधी उनकी आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा का ये युवा सांसद अक्सर अपने बयानों, लुक और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहता है, 35 साल के तेजस्वी का पूरा नाम लाक्या सूर्यनारायण तेजस्वी सूर्या है और वो पेशे से वकील हैं। वे 26 सितंबर 2020 से भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं।

तेजस्वी ने क्वासिकल सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद से की है शादी, रोचक है प्रेम कहानी
साल 2025 में तेजस्वी ने उस वक्त लोगौं को चौंका दिया था, जिस वक्त उनकी शादी की खबर सामने आई थी। देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' में से एक तेजस्वी सूर्या ने 6 मार्च 2025 को चेन्नई की क्लासिकल सिंगर और भारतनाट्यम डांसर शिवश्री स्कंदप्रसाद से बेंगलुरु में विवाह किया था। इस हाईप्रोफाइल शादी और प्रेम कहानी को पूरी तरह से दुनिया और मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई थी।
एक म्यूजिक इवेंट से शुरू हुई थी तेजस्वी-शिवाश्री की प्रेमकहानी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी, दरअसल शादी के दौरान तेजस्वी का वीडियो वायरल हुआ था, जो कि साल 2021 के पांडिचेरी में आयोजित एक म्यूजिक इवेंट का था, जहां अचानक से तेजस्वी पहुंचे थे, वहां शिवश्री स्कंदप्रसाद अपनी प्रस्तुति देने वाली थीं, तेजस्वी के तय कार्यक्रम में ये म्यूजिक इवेंट नहीं था लेकिन जब उन्हें पता चला कि वहां पर शिवाश्री का प्रोग्राम है तो वो बिना किसी पूर्व सूचना के वहां पर पहुंच गए थे, उन्हें अचानक सामने देखकर आलोचक भी घबरा गए थे।

तेजस्वी वहां शिवश्री को सुनने आए थे,स्टेज पर की थी तारीफ
उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या करें लेकिन तेजस्वी ने कहा कि 'परेशान होने की जरूरत नहीं, मैं तो बस यहां प्रोग्राम देखने आया हूं' लेकिन तब तक किसी को अंदाजा नहीं था कि तेजस्वी वहां शिवश्री को सुनने आए हैं। उस कार्यक्रम में तेजस्वी सूर्या ने मंच से शिवश्री की बहुत तारीफ की थी और उनके गायन को एमएस सुब्बुलक्ष्मी की तरह बताया था।'
'ये शाम मेरे लिए बेहद ही यादगार थी'
इसके बाद तेजस्वी को धन्यवाद देते हुए शिवश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'ये शाम मेरे लिए बेहद ही यादगार थी, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती हूं।' जिसके बाद लोगों ने दोनों को नोटिस करना शुरू किया लेकिन दोनों में अफेयर है और दोनों शादी करेंगे, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था इसलिए दोनों के विवाह की खबर ने सबको हैरान कर दिया था।

म्यूजिक के अलावा ट्रैकिंग और पढ़ने का शौक
दोनों राजनीति के सुंदर कपल्स में एक कहलाते हैं। मालूम हो शिवश्री के यूट्यूब चैनल पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, वो 'पोन्नियिन सेलवन- भाग 2' के कन्नड़ संस्करण में गीत भी गा चुकी हैं और उन्हें म्यूजिक के अलावा ट्रैकिंग और पढ़ने का शौक है














Click it and Unblock the Notifications