Parliament Monsoon Session: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 22 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
Parliament Monsoon Session Day 1: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ है और ये सत्र 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज के लिए स्थगित कर दी गई है। अब सदन की अगली बैठक कल सुबह 22 जुलाई 11 बजे होगी।सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा और सरकार की प्रतिक्रिया की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार नारेबाजी की गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिनभर की कार्यवाही के दौरान सदन में हो रहे व्यवधान पर दुख व्यक्त किया और सदस्यों से अपील की कि वे बहस और चर्चा को सुचारु रूप से चलने दें।













Click it and Unblock the Notifications