'मैं नेता प्रतिपक्ष हूं हमें बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही', संसद के बाहर सरकार पर भड़के राहुल गांधी
Monsoon Session 2025 Parliament: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है और पहले ही दिन सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी देखने को मिली। कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित होने के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
राहुल गांधी ने का कहना है कि विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है, जबकि सरकार के मंत्रियों को बोलने की अनुमति मिल रही है।

सरकार पर भड़के राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, 'सवाल यह है कि रक्षा मंत्री को सदन में बोलने दिया जा रहा है, लेकिन विपक्ष के सांसदों को, जिनमें मैं भी शामिल हूं और मैं नेता प्रतिपक्ष हूं हमें बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही। यह एक नई सोच है। परंपरा कहती है कि अगर सरकार पक्ष के लोग बोल सकते हैं, तो विपक्ष को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।'
कांग्रेस को सदन में हंगामा करना आदत बन गई है-BJP
इसी बीच, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, तब विपक्ष को संसद में हंगामा करने की क्या ज़रूरत है? 'जब सरकार खुद कह रही है कि वह विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर जवाब देने को तैयार है, तो फिर विपक्ष संसद में हंगामा क्यों करना चाहता है? आज भी प्रधानमंत्री ने अपील की कि सदन सुचारु रूप से चले। लेकिन कांग्रेस को अब सदन में हंगामा करना आदत बन गई है।'
उन्होंने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल गांधी खुद उस समय सदन में नहीं रहते जब उन्हीं के सवालों पर चर्चा हो रही होती है।'
राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए- शिवसेना
शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद नरेश म्हस्के ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'रक्षा बलों पर बयानबाज़ी सिर्फ सरकार का विरोध करने या सुर्खियों में बने रहने के लिए नहीं की जानी चाहिए। यह सही है कि जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा की हो, तो सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए। विपक्ष को केवल सरकार का विरोध करने या सुर्खियों में बने रहने के लिए सेना पर बयान नहीं देना चाहिए।'
उन्होंने शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राऊत पर भी तीखा हमला बोला और कहा, 'संजय राऊत पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, और हमें उनके बयान को ज़्यादा महत्व नहीं देना चाहिए।'
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित किया। संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि, पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति की ताकत को देखा है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उसे 100% हासिल किया गया। इस ऑपरेशन के अंतर्गत आतंक के सरगनाओं के घरों को सिर्फ 22 मिनट में ज़मीनदोज़ कर दिया गया।'
'दुनिया इस नए स्वरूप की 'मेड इन इंडिया' सैन्य शक्ति की ओर बहुत आकर्षित हो रही है। आजकल जब भी मेरी विदेशों में लोगों से मुलाकात होती है, तो वे भारत द्वारा निर्मित 'मेड इन इंडिया' हथियारों की प्रशंसा करते हैं और इस दिशा में दुनिया का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है।'
ये भी पढ़ें CM Yogi पहुंचे दिल्ली, PM Modi और अमित शाह के साथ अहम बैठक, औचक दौरे से सियासी अटकलें तेज












Click it and Unblock the Notifications