Parliament Session: आज लोकसभा स्पीकर कैंडिडेट का प्रस्ताव रखेंगे पीएम मोदी, जानिए सदन में क्या-क्या होगा?

Parliament Session, Day 2: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है, मंगलवार को पीएम मोदी लोकसभा स्पीकर के उम्मीदवार का प्रस्ताव रखेंगे, जिसके लिए दिन के 12 बजे तक उम्मीदवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। गौरतलब है कि 26 जून को निर्धारित अध्यक्ष का चुनाव होना है।

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं, जो कि लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक लोकसभा के पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का पालन करेंगे। सोमवार से प्रारंभ हुआ ये सदन तीन जुलाई तक चलेगा।

Parliament Session

24 जून को नए सांसदों को शपथ दिलाई गई थी तो वहीं आज भी बचे हुए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। कल 266 सांसदों ने शपथ ली थी, सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सबसे आखिर में मध्य प्रदेश के ज्ञानेश्वर पाटिल ने शपथ ली थी।

मालूम हो कि बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों (लोकसभा + राज्यसभा) की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वैसे आज का दिन भी सत्र में काफी हंगामेदार होने के आसार हैं क्योंकि विपक्ष केंद्र सरकार को नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर घेर सकता है।

'इंडिया गठबंधन' के नेता संसद में संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे

कल भी 'इंडिया गठबंधन' के नेता संसद में संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे थे। जब इस बारे में राहुल गांधी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देश में लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे इसलिए हम यहां संविधान की कॉपी को लेकर आए हैं।'

कुछ खास बातें

  • कांग्रेस सांसद के सुरेश, डीएमके के केटी आर बालू और तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने कल शपथ नहीं ली थी, ये लोग आज शपथ ले सकते हैं। शपथ ना लेने की वजह इन तीनों का नाखुश होना था।
  • दरअसल प्रोटेम स्‍पीकर भर्तृहरि महताब क प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने का ये तीनों विरोध कर रहे थे।
  • सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'सदन का शुरू होना वैभव का दिन है। मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। अपने तीसरे कार्यकाल में हम तीन गुना अधिक मेहनत करेंगे और हमें तीन गुना अधिक परिणाम मिलेंगे। साथ ही उन्होंने इशारे-इशारे में विपक्ष को अल्टीमेटम भी दिया था कि वो सुचारू रूप से सत्र को चलने दें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+