Parliament Session: कौन है ये सांसद जिसने संसद में आते ही कहा 'सत्यमेव जयते'? खूबसूरती के कारण भी चर्चा में

Congress MP Praniti Shinde on Parliament Session: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को दिन के 11 बजे शुरू हुआ। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली तो वहीं 'इंडिया गठबंधन' के लोग हाथ में संविधान की कॉपी लेकर संसद पहुंचे और मोदी सरकार पर तरह-तरह के आरोप भी लगाए।

इसी शोरगुल के बीच एक चेहरे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और वो चेहरा था इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट पर इतिहास रचने वाली सांसद 'प्रणीति शिंदे' का।

Parliament Session

जो सोलापुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम सातपुते को 74 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर संसद पहुंची हैं, आपको बता दें कि इस सीट पर पहली बार किसी महिला ने जीत दर्ज की है।

दिग्गज नेता की ये बेटी खूबसूरती के कारण भी रहती है चर्चा में

अपने अंदाज और खूबसूरती के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहने वाली प्रणिति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'आज मैं लोकतंत्र के मंदिर परिसर में खड़ी हूं, ये मेरे लिए गोरवान्वित और इमोशनल टाइम है लेकिन मैं चाहती थी कि अगर ये सत्र पुराने संसद भवन में होता, क्योंकि वो ऐतिहासिक था।'

'लोकतंत्र ख़तरे में हैं, उसे बचाना है,सत्यमेव जयते'

'फिर भी, लोकतंत्र के इस मंदिर में आज मेरा पहला कदम था इसलिए मैं बहुत भावुक हूं। मैं देश के लोगों की सेवा करने लिए उत्सुक हूं... बहुत सारी चुनौतियां हैं - महंगाई, बेरोज़गारी, NEET, लोकतंत्र खतरे में हैं, उसे बचाना है,सत्यमेव जयते।'

Praniti Shinde

सोशल मी़डिया पर आकर्षण का केंद्र बनीं प्रणिति

इतना कहकर प्रणिति वहां से चली गईं लेकिन इसके बाद से वो लगातर सोशल मी़डिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मालूम हो कि प्रणिति को राजनीति विरासत में मिली हैं। वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं, शिंदे ने अपनी बेटी को अपना उत्तराथिकारी बनाया है। शिंदे की गिनती देश के दिग्गज नेताओं में होती हैं।

प्रणिति ने सोलापुर में जीत का नया इतिहास रचा

वो महाराष्ट्र के सोलापुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद और केंद्र में भी मंत्री रहे हैं। अपने पापा के नक्शे कदम पर चलने वाली प्रणिति ने सोलापुर में जीत का नया इतिहास रचा है। मालूम हो कि इस सीट पर कांग्रेस साल 2014 और 2019 दोनों में हारी थी लेकिन इस बार प्रणिति ने कांग्रेस की विजयी पताका यहां फहराई है।

Praniti Shinde

तीन बार रहीं विधायक, अब बनीं पहली महिला सांसद

प्रणिति तीन बार सोलापुर सिटी सेंट्रल सीट से तीन बार एमएलए रहीं हैं। साल 2009 में इन्होंने पहली बार विधायकी का इलेक्शन जीता था इसके बाद 2014 और 2019 में ये एमएलएल बनीं और अब ये संसद पहुंची हैं।

प्रणिति ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से वकालत किया है

खूबसूरती में अभिनेत्रियों को मात देने वाली प्रणिति ने साल 2001 में सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नाक और में मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से वकालत किया है। इन्होंने अपना जो हलफनामा चुनाव आयोग को दिया था उसके हिसाब से प्रणीति शिंदे के पास 6 करोड़ 60 लाख 70 हजार 402 रुपये की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+