Budget Session: SSCExamsScam को लेकर पप्पू यादव ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव
नई दिल्लीः आज संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष मोदी सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना चुका है। पप्पू यादव ने लोकसभा में SSCExamsScam को लेकर स्थगन प्रस्वाव दिया है। वहीं, विपक्ष पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। हालांकि, कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष बचाव मुद्रा में भी दिख सकता है।

संसद में आज कांग्रेस नीरव मोदी का उठा सकते है। इसके बारे में पीयूष गोयल का कहना है कि 'नीरव मोदी और मेहूल चौकसी कांग्रेस से जुडे हुए हैं। ये लोग देश को गुमराह नहीं कर सकते।'
इस सत्र में मोदी सरकार बजट के साथ तीन तलाक संबंधी विधेयक और भगोड़े आर्थिक अपराधी विधेयक को पारित कराने की कोशिश करेगी। वहीं, विपक्ष एकजुट होकर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में सरकार को घेरेगा। इसी को लेकर मोदी सरकार और विपक्ष के बीच सदन की कार्यवाही को लेकर टकराव हो सकता है।
संसद सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले के बाद श्वेत पत्र लाने की मांग कर चुकी है। सभी विपक्षी दल सहमत हुए तो कांग्रेस बैंक घोटालों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की भी मांग कर सकती है।
हालांकि नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में जीत के बाद भाजपा और एनडीए मजबूत स्थिति में दिख रही है।भाजपा के जीत से विपक्ष की धार कमजोर पड़ी है। विपक्ष अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखने की कोशिश करेगा। इसलिए, कांग्रेस सहित दूसरे दल आंध्र प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करेंगे ताकि, एनडीए में शामिल टीडीपी को भी अपने साथ जोड़कर सरकार पर दबाव बना सके।
संसद सत्र में लडाकू विमान राफेल खरीद सौदे को लेकर भी विपक्ष हमलावर हो सकता है। हालांकि, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कह चुकी है कि वह फ्रांस से लडाकू विमान राफेल खरीद सौदे पर विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications