Winter Session राउंडअप: संसद में दूसरे दिन क्या-क्या हुआ? जानिए सबकुछ

नई दिल्ली, 30 नवंबर: संसद का 25 दिवसीय शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सभापति वेंकैया नायडू द्वारा 12 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग को खारिज करने के बाद, विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट किया। विपक्षी सांसदों के द्वारा नारेबाजी के चलते राज्सयभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अब कल सुबह 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि क्रिप्टोकरंसी पर जल्द ही बिल लाया जा रहा है। आईए हम आपको बताते हैं कि, आज दिन संसद में क्या हुआ?

Parliament Roundup know about second day of winter session proceedings

12 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर हंगामा:

शीतकालीन सत्र के दूसरे राज्यसभा में सांसदों के निलंबन पर भारी बवाल देखने को मिला। वेंकैया नायडू ने सांसदों के निलंबन रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। वॉकआउट के बाद, विपक्ष ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसदों के निलंबन को वापस लेने की मांग की. उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। विपक्षी सांसदों के द्वारा नारेबाजी के चलते लोकसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई। 12 निलंबित विपक्षी सांसद राज्यसभा के सभापति को अपने निलंबन को निरस्त करने के लिए पत्र लिखेंगे। सभी निलंबित सांसद कल संसद में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे।

कोविड की किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं- स्वास्थ्य मंत्री

नए वैरिएंट ओमीक्रॉन को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट अभी 14 देशों में पाया गया है, भारत में इसका अभी तक कोई केस नहीं आया है। इसको लेकर एक एडवाइज़री जारी कर दी गई है। जीनोमिंग सीक्वेंसिंग की जा रही है। इससे बचाव को लेकर नियमों का पालन किया जा रहा है और इससे जुड़ी सारी तैयारियां की जा रही हैं। हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं है, इसलिए हम किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कोविड से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

क्रिप्टोकरंसी पर जल्द ही आएगा बिल

आज राज्यसभा में क्रिप्टोकरेंसी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, 'यह एक 'जोखिम भरा' क्षेत्र है और पूर्ण नियामक ढांचे में नहीं है। क्रिप्टोकरेंसी के विज्ञापन पर रोक लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया। भारतीय रिजर्व बैंक और बाजार नियामक के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए कदम उठाए गए हैं। सरकार जल्द ही एक विधेयक पेश करेगी। सांसद सुशील कुमार द्वारा विज्ञापनों पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर, सीतारमण ने कहा कि 'क्रिप्टोकरेंसी के विज्ञापनों पर अंकुश लगाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, लेकिन निवेशकों को सावधान किया गया है।

सांसदों ने माफी मांगने से किया इनकार

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्‍हाद जोशी के माफी मांगने संबंधी ट्वीट पर रिएक्‍शन देते हुए तृणमूल की निलंबित सांसद डोला सेन ने कहा, 'मैं माफी नहीं मांगूंगी। जिन्होंने गलत फैसला किया है माफी उन्हें माननी चाहिए।'

पीयूष गोयल ने सांसदों के व्यवहार पर खेद जताया

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही, सदन के नेता पीयूष गोयल ने सांसदों के व्यवहार पर खेद जताया। मॉनसून सत्र में जिस तरह विपक्ष ने व्यवहार किया उस पर उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि इतने गलत बर्ताव के बावजूद संसद ने संयम दिखाया। उन्होंने मॉनसून सत्र में, उस दिन सदन में हुए हंगामे के बारे में विस्तार से बताया। 11 अगस्त के बाद, शीतकालीन सत्र का पहला दिन ही कार्रवाई करने के लिए पहला दिन था, इसलिए इसपर कार्रवाई की गई, लेकिन हम सभी चाहते हैं कि सभी सदस्य सदन में आएं और वे अपनी गलती पर माफी मांगें।

जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक आतंकी हिंसा में 40 नागरिकों की मौत

केंद्र ने आज सदन को बताया कि 2021 में इस महीने तक जम्मू-कश्मीर में आतंक से संबंधित घटनाओं में 40 नागरिक मारे गए हैं और 72 घायल हुए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच वर्षों में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में कुल 348 सुरक्षाकर्मी और 195 नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, 2021 में, 15 नवंबर तक, कुल मिलाकर 40 नागरिक मारे गए और 72 अन्य घायल हो गए। राय ने कहा कि 2017 में 40 नागरिक मारे गए, 2018 में 39 और 2019 में 37 और 2020 में 37। उन्होंने कहा कि 2017 में 80 सुरक्षाकर्मी मारे गए, 2018 में 91, 2019 में 80, 2020 में 62 और 2021 में 35 अब तक मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+