Winter Session राउंडअप: कोरोना से देश में 4.6 लाख लोगों की मौत, जानें सदन में पांचवें दिन क्या-क्या हुआ?
नई दिल्ली, 03 दिसंबर: संसद का 25 दिवसीय शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन है। 12 सांसदों के निलंबन पर, विपक्ष आज भी संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहा है। गांधी प्रतिमा के पास विपक्षी सांसद धरने पर बैठे हुए हैं। सुबह बीजेपी के कुछ सांसदों ने विपक्ष के इस धरने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। आज लोकसभा और राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों ने जवाब दिए। लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कोरोना पर सांसदों के सवालों के जवाब दिए।

कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिए जवाब
लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना पर जवाब देते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से ऑक्सीज़न पर राजनीति हो रही है।देश में हर दिन 900-1000 मीट्रिक टन की जरूरत हुआ करती थी, दूसरी लहर में सरकार ने ऑक्सीज़न को उपलब्धता को 2500 मीट्रिक टन तक कर दिया था। जब ऑक्सीजन की जरूरत 1400 मीट्रिक टन बढ़ी तो सरकार ने उसे भी अलग-अलग माध्यमों से उपलब्ध कराया गया। कोरोना से हुई मौतों पर, सभी राज्यों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसपर 19 राज्यों ने रिपोर्ट दीं। केवल पंजाब ने कहा कि ऑक्सीज़न की कमी से 4 सस्पेक्टेड मौतें हुईं हैं।
भारत सकार ने 58,000 वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया था, 50200 वेंटिलेटर राज्यों को दिए
Recommended Video
लोकसभा में कोविड पर सवालों के जवाब देते हुए, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में वेंटिलेटर की स्थिति की जानकारी दी। उन्हाहोंने कहा कि दो साल पहले तक देश में 16 हजार वेंटिलेटर थे। कोविड के समय पर इनकी डिमांड बढ़ गई। एक्सपर्ट कमेटी ने ओपीनियन दिया कि देश को और 75 हजार की ज़रूरत है। इसके आधार पर सरकार ने 58 हजार वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया। 97% ऑर्डर भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटिड और बाकी दूसरी सरकारी कंपनी को दिया गया। 50,200 वेटिलेटर राज्यों को दिए गए। इसमें से 48000 वेंटिलेटर इंस्टॉल किए गए।
12 निलंबित सांसद माफी मांगने को तैयार नहीं
विपक्ष के 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर जारी गतिरोध के बीच सदन के नेता पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि जब ये सदस्य पिछले सत्र में अपने अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं तो सुलह कैसे हो सकती है। यह मुद्दा सदन में तब उठा जब राजद नेता मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में कहा कि बीजेपी के सांसदों को यहां क्यों आना था।मैं मानता हूं इन्होंने तय कर लिया है कि एक लोकतंत्र की व्यवस्था इस देश में न रहे, एक व्यक्ति के हाथ में ही व्यवस्था रहे। राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन पर शशि थरूर ने कहा- बीजेपी सांसदों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास आकर प्रोटेस्ट करना उकसावे की कार्रवाई है और यह जख्मों पर नमक छिड़कने की तरह है। अगर बीजेपी कुछ कर सकती है, तो हमारे साथ सॉलिडेरिटी दिखाइए। हमारे साथियों के साथ अन्याय हुआ है।
लोकसभा में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना संशोधन विधेयक 2021 पेश
लोकसभा में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना संशोधन विधेयक 2021 और केंद्रीय सतर्कता आयोग संशोधन बिल 2021 पेश किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बिल पेश किया। फिलहाल बिल पर चर्चा की जा रही है।
देश में कोरोना से हुईं 4.6 लाख लोगों की मौत- स्वास्थ्य मंत्री
लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत में कोरोना के 3.46 करोड़ मामले सामने आए हैं और 4.6 लाख लोगों की मौत हुई है। यह कुल मामलों का 1.36% है। भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 25,000 मामले और 340 मौतें दर्ज की गईं। यह दुनिया में सबसे कम है।
देश में 46.38 करोड़ से ज़्याद लोग पूरी तरह से वैक्सिनेटेड
लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन ड्राइव चला रहा है। आज भारत में 125 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 79 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है, जबकि 46.38 करोड़ से अधिक पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हैं। उन्होंने गौरव गोगोई से कहा कि अपने क्षेत्र में 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन करवा लीजिए, तो पूरे देश में 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications