तो सांसदों की सैलरी हो जायेगी डबल..पेंशन में भी बढ़ोतरी!
नई दिल्ली। अगर सबकुछ सही रहा तो सांसदों की सैलरी दोगुना हो जायेगी और पूर्व सांसदों के पेंशन में 75 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है, मालूम हो कि सांसद की समिति ने इस मामले में सरकार से सिफारिश की है। सांसदों ने सरकार के सामने ऑटोमेटिक पे रिवीजन मैकेनिज्म बनाने का प्रस्ताव रखा है। आपको बता दें कि इस समय सांसदों की सैलरी 50 हजार रुपये प्रति माह है।
कहा जा रहा है कि सांसदों की सैलरी के बारे में साल 2010 में सोचा गया था लेकिनअब पांच साल बाद सांसदों ने अपनी सैलरी को लेकर सिफारिश की है। इस बार प्रस्ताव में डीए की भी बात कही गई है। सासंदों ने अपना डेली अलाउंस 2000 तक करने की बात कही है।
तो सांसदों की सैलरी हो जायेगी डबल..पेंशन में भी बढ़ोतरी!
देखते हैं कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है लेकिन शायद यही एक विषय है जहां सारे सांसद एक मत के साथ सरकार के सामने खड़े हैं।













Click it and Unblock the Notifications