Monsoon Session: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए भाजपा को तीन घंटे 33 मिनट का समय

नई दिल्ली: मॉनसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव दिया जिसे मंजूर करते हुए लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने चर्चा के लिए शुक्रवार का वक्त दिया। इसके बाद लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी और सरकार के पक्ष और विपक्ष में वोटिंग की जाएगी। वही, बुधवार को मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि इस सत्र में देशहित के कई मसलों पर निर्णय होना जरूरी है।

parliament monsoon session nda bjp congress no confidence motion live updates

मॉनसून सत्र का दूसरा दिन: जानिए, पल-पल की अपडेट

LIVE Feed
Jul 19, 2018, 6:32 PM IST

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए भाजपा को तीन घंटे 33 मिनट का समय। दूसरी पार्टियों के लिए भी समय निर्धारित।
Jul 19, 2018, 4:56 PM IST

भाजपा की ओर से पार्टी सांसदों को जारी व्हिप पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ना उन्होंने पार्टी छोड़ी है और ना उन्हें निकाला गया है। ऐसे में वो जब तक पार्टी में है, हर व्हिप का पालन करेंगे।
Jul 19, 2018, 4:17 PM IST

कांग्रेस ने भी जारी किया सांसदों को व्हिप, सभी को सदन में मौजूद रहने का दिया निर्देश
Jul 19, 2018, 4:06 PM IST

AIADMK अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में करेगी वोटिंग, कांग्रेस को लगा झटका
Jul 19, 2018, 3:32 PM IST

आम आदमी पार्टी ने जारी किया सांसदों को व्हिप, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने का निर्देश
Jul 19, 2018, 3:16 PM IST

बीजेडी सांसद ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले दिया इस्तीफा
Jul 19, 2018, 2:53 PM IST

दो सालों में जितना पैसा देश के बाहर गया उतना कभी नहीं गया। आपने कहा था कि पैसा लोगों के खाते में जमा होगा लेकिन वो स्वीस खाते में जमा हुआ- आनंद शर्मा
Jul 19, 2018, 2:50 PM IST

सदन में आनंद शर्मा का बड़ा आरोप- जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। क्या देश में दो कानून हैं? एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से और दूसरे अपने लोगों के लिए जिन पर गंभीर आरोप हैं-
Jul 19, 2018, 2:37 PM IST

विश्वास प्रस्ताव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से की फोन पर बात
Jul 19, 2018, 2:05 PM IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना ने व्हिप जारी किया, सरकार का दे सकती है साथ
Jul 19, 2018, 1:49 PM IST

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए बीजू जनता दल ने जारी किया व्हिप, विपक्ष लेकर आया है मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Jul 19, 2018, 1:34 PM IST

राजनाथ सिंह के बयान पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया, उनका बयान संतोषजनक नहीं था, राज्य और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर नहीं कर सकते दोषारोपण
Jul 19, 2018, 1:07 PM IST

राजनाथ सिंह के मॉब लिंचिंग के बयान के विरोध में कांग्रेस का लोकसभा से वॉकआउट, विपक्ष ने किया हंगामा
Jul 19, 2018, 12:51 PM IST

राम माधव बोले- भारत के गणित में तो विपक्ष के पास नंबर नहींं, और कहां के गणित में उनके पास नंबर हैं
Jul 19, 2018, 12:19 PM IST

फेक न्यूज को लेकर बाले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सोशल मीडिया में फेक न्यूज से होती है हिंसा, जो भी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ हो कार्रवाई
Jul 19, 2018, 11:57 AM IST

स्वामी अग्निवेश का मुद्दा संसद में उठा, परसों हुई थी मारपीट. रंगराजन ने कहा- कहा-धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा देश को
Jul 19, 2018, 11:41 AM IST

चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी के सभी सांसदों को पत्र लिखकर बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट देने की कही बात
Jul 19, 2018, 11:25 AM IST

जयंत सिंहा के भाषण पर सदन में विपक्ष का हंगामा.लोकसभा में विपक्ष ने किया जमकर हंगामा
Jul 19, 2018, 11:10 AM IST

शत्रुघ्न सिन्हा का बयान- बीजेपी को ही देंगे वोट, अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का नहीं देंगे साथ
Jul 19, 2018, 11:03 AM IST

कीर्ति आजाद नहीं दे पाएंगे वोट, देश के बाहर है। बीजेपी को बहुमत के लिए 268 वोट की दरकार
Jul 19, 2018, 11:02 AM IST

टीडीपी ने अरविंद केजरीवाल से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर की मुलाकात, सरकार के खिलाफ मांगा समर्थन
Jul 19, 2018, 10:43 AM IST

लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज पहले सुनाई जानी चाहिए, भले ही इसमें एक व्यक्ति शामिल हो। यहां तक ​​कि जब भी आवश्यक होगा हम भी बोलेंगे। वोटिंग को लेकर जो भी उद्धव ठाकरे हमें निर्देश देंगे, हम वही करेंगे- संजय राउत
Jul 19, 2018, 10:32 AM IST

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा- सोनिया गांधी का गणित कमजोर, सरकार के पास है पूरा समर्थन
Jul 19, 2018, 10:32 AM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सरकार के खिलाफ नोटिस दिया
Jul 19, 2018, 10:02 AM IST

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने दावा किया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के शिवसेना सदस्य विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट देंगे।
Jul 19, 2018, 9:58 AM IST

बीजू जनता दल के पास 20 लोकसभा सीटें, उसने अभी तक रुख साफ नहीं किया। संसद में गुरुवार को भी हंगामा होने के आसार
Jul 19, 2018, 9:56 AM IST

बीजेपी को बहुमत के लिए 268 वोट चाहिए। मोदी सरकार को अविश्‍वास प्रस्‍ताव गिराने के लिए सहयोगियों की भी जरूरत नहीं, उनके पास 274 वोट
Jul 19, 2018, 9:55 AM IST

शिवसेना अविश्‍वास प्रस्‍ताव के संबंध में मिलने आ रहे टीडीपी सांसद से मिलने के लिए इनकार कर चुकी है।
Jul 19, 2018, 9:55 AM IST

वहीं, कल अविश्‍वास प्रस्‍ताव के बारे में सवाल पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने कहा था-किसने कह दिया कि हमारे पास नंबर्स नहीं हैं?
Jul 19, 2018, 9:54 AM IST

पप्पू यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+