संविधान बदलने के बयान पर अनंत हेगड़े की सफाई- संसद मेरे लिए सर्वोपरि

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने गुरुवार को संसद की कार्रवाई शुरू होने से पहले संविधान को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि संविधान में उनका पूरा भरोसा है। संसद उनके लिए सर्वोपरि है। मोदी सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री, हेगड़े ने कहा कि उनके बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में जो गतिरोध चल रहा है उसका उन्हें खेद है। उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। बता दें कि अनंत हेगड़े ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम में संविधान को बदलने और उसमें से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने का बयान दिया था।

सफाई में क्या कहा अनंत हेगड़े ने?

सफाई में क्या कहा अनंत हेगड़े ने?

अनंत हेगड़े ने कहा, 'मेरे बयान को लेकर जो संसद के दोनों सदनों में जो गतिरोध चल रहा है उस पर मैं अपने साथियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि संसद मेरे लिए सर्वोपरि है। मैं कभी भी, किसी भी हालत में मैं संसद के खिलाफ नहीं बोल सकता हूं। संसद में जो मेरे बयान पर रुकावट जारी है मैं उस पर अपने साथियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया। संसद मेरे लिए सर्वोपरि है। संविधान में पूरा विश्वास है।'

पहले क्या बयान दिया था?

पहले क्या बयान दिया था?

अनंत हेगड़े ने सोमवार को कर्नाटक में एक कार्यक्रम में कहा था एक नई परंपरा चलन में है जिसमें लोग अपने आप को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं। हेगड़े ने जिन्हें अपने मां-बाप के खून का पता नहीं होता है, वो लोग ही खुद के धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील होने की बात कहते हैं। हेगड़े ने कहा कि मुझे पता है कि संविधान ने उन्हें यह अधिकार दिया है कि वे कहें कि वे धर्मनिरपेक्ष हैं लेकिन यह याद रखा जाना चाहिए संविधान में कई बार बदलाव किया जा चुका है और हम यहां संविधान बदलने के लिए ही सत्ता में आए हैं।

संसद में हुआ था जमकर हंगामा

संसद में हुआ था जमकर हंगामा

बुधवार को संसद की कार्रवाई जब शुरू हुई तो अनंत कुमार हेगडे़ के बयान पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। काग्रेस नेता, गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था, 'अगर किसी व्यक्ति का इस देश के संविधान में भरोसा नहीं है तो उस व्यक्ति को सांसद बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।' इस हंगामे के चलते संसद की कार्रवाई को कई बार स्थगित करना पड़ा था। अब अनंत कुमार हेगड़े अपने बयान पर सफाई देकर इस मामले को शांत करने और संसद में जारी गतिरोध खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+