संसद की कैंटीन में परोसा जा रहा है बासी खाना, जया बच्चन बीमार

canteen
नयी दिल्ली। संसद भवन की कैंटनी अपने लजीज और सस्ते खाने के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन अब यहां के खाने की शिकायत आने लगी है। शिकायत सांसदों की ओर से की जा रही है। सांसदों का आ रोप है कि संसद भवन की कैंटीन में बासी खाना परोसा जा रहा है। सांसदों ने कैंटिन के बासी खाने को लेकर शिकायत की। सांसदों ने कहा कि पेट को खराब करने वाला खाना कैंटिन में नहीं खा सकते। राज्यसभा में जनता दल यूनाइटेड के सांसद केसी त्यागी ने प्वाइंट ऑर्डर के तहत यह मामला उठाया।

वहीं त्यागी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव और जया बच्चन संसद की कैंटिन का खाना खाकर बीमार पड़ गए है। दोपहर 12.30 बजे तक जब खाने की समस्या को उठाया गया तब नितिन गडकरी के जासूसी विवाद को लेकर दो बार राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हुई। कुछ मिनट तक किसी अन्य मसले पर चर्चा नहीं हुई। कांग्रेस नेता और सदन की फूड कमेटी के सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि पैकेड फूड संसद में सुबह 6 बजे पहुंचता है। यही खाना शाम तक सर्व किया जाता है क्योंकि पिछले कुछ सालों से किचन बंद है।

पढ़ें-मोदी राज में सांसद चखेंगे फिश करी और चिकन कोफ्ता का स्वाद

वहीं सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि बजट पर लंबी चर्चा के दौरान सांसदों को कैंटिन का खाना खाने के लिए मजबूर किया गया। कैंटीन का खाना खाने से वो बीमार पड़ गई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीराकुमार ने किचन बंद करने का आदेश दिया था। मीरा कुमार ने कहा था बड़ी संख्या में गैस सिलेण्डरों के कारण यह सुरक्षा के लिए खतरा है। तब से खाना बाहर बनाया जाता है और उसके बाद संसद की बिल्डिंग में लाया जाता है। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सांसदों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+