संसद सत्र से पहले सांसदों को कौन-कौन से नियम याद दिलाए गए? इन शब्दों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Parliament Session rules: संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने रविवार (21 जुलाई) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है, ताकि यह समझा जा सके कि सत्र के दौरान वे कौन से मुद्दे उठाना चाहते हैं। संसद का मानसून सत्र सोमवार 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त तक 19 बैठकें होंगी।
संसद सत्र शुरू होने से पहले सांसदों को कुछ नियम भी याद दिलाए गए हैं। सांसदों को याद दिलाया गया है कि सभापति के फैसलों की सदन के अंदर या बाहर सीधे तौर आलोचना नहीं की जानी चाहिए। इसके अलावा सांसदों को 'वंदे मातरम' व 'जय हिंद' समेत अन्य नारे भी नहीं लगाने चाहिए।

ये भी पढ़ें- Monsoon Session: मानसून सत्र में छह नए विधेयक पेश करेगी मोदी सरकार, देखें पूरी लिस्ट
Parliament Budget Session: संसद सत्र के नियम जो सांसदों के लिए बनाए गए हैं?
🔴 सांसदों को ये भी याद दिलाया गया है कि सदन में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। सभापति के फैसलों की आलोचना भी नहीं की जानी चाहिए।
🔴 इसके लिए एक बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि , सदन की कार्यवाही की गरिमा के लिए ये जरूरी है कि सदन में धन्यवाद, आपका शुक्रिया, जय हिंद, वंदे मातरम या कोई और नारा नहीं लगाया जाना चाहिए।
🔴 बुलेटिन में कहा गया है कि, आक्षेप, आपत्तिजनक और असंसदीय अभिव्यक्ति वाले शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
🔴 बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि, जब सभापति को लगता है कि कोई विशेष शब्द या अभिव्यक्ति असंसदीय है, तो उसे बिना बहस के तुरंत वापस ले लेना चाहिए।
🔴 बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि सांसद सदन में प्रवेश करने या बाहर निकलते समय और सीट पर बैठने या उठकर जाने से पहले पीठासीन अधिकारी का अभिवादन करके जाए।
🔴 बुलेटिन में ये भी कहा गया है कि, जब सदन में मंत्री उत्तर दे रहे हों, तो सदन में अनुपस्थित रहना संसदीय शिष्टाचार के नियमों के खिलाफ है।
Monsoon Session Bill: मानसून सत्र में कौन-कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे
🔴वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सत्र के पहले दिन केंद्रीय बजट पेश करेंगी। सीतारमण सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी।
🔴सरकार छह विधेयक पेश करेगी, जिसमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद से मंजूरी भी मिल सकती है, जो अभी केंद्र के शासन के अधीन है।
🔴सरकार बजट सत्र में बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 और अन्य कानूनों जैसे बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1970 और बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1980 में संशोधन ला सकती है, जिसके कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से नीचे जा सकती है।
🔴वित्त विधेयक के अलावा सरकार ने आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक को भी प्रस्तुतीकरण, विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है। लोकसभा बुलेटिन में कहा गया कि प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न संगठनों की भूमिकाओं में अधिक स्पष्टता लाना है।
🔴भारतीय वायुयान विधेयक, 2024 का उद्देश्य नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कारोबार को आसान बनाने के लिए सक्षम प्रावधान प्रदान करने हेतु विमान अधिनियम, 1934 को प्रतिस्थापित करना है।
🔴अन्य विधेयकों में बॉयलर विधेयक, स्वतंत्रता-पूर्व युग के कानून को प्रतिस्थापित करने वाला विधेयक, कॉफी (संवर्धन और विकास) विधेयक और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications