Parliament Budget Session: 'लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं...', पीएम मोदी ने किसके लिए कही ये बात?
Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर बड़ा बयान दिया है।

बीजेपी सरकार उसके बाद संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश करेगी लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी सांसदों से आत्मनिरीक्षण करने को कहा है।
सकारात्मक पदचिह्न छोड़ने का एक अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि 'बजट सत्र पश्चाताप करने और सकारात्मक पदचिह्न छोड़ने का एक अवसर था, मैं उम्मीद करता हूं कि बीते 10 वर्ष में, जिसको जो रास्ता सुझा उस प्रकार से संसद में सब ने अपना अपना कार्य किया। कुछ लोगों का तो हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है।'
'लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं...'
'जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, वो पहले अपना आंकलन करें और अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों से पूछ लें किसी को याद नहीं होगा कि उन्होंने कुछ किया भी है। लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों से संसद को लाभान्वित किया है, उन्हें एक बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा।'
'देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करेगा'
पीएम ने कहा कि 'जब चुनाव का समय होता है तब पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है, देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल हम सबके सामने बजट पेश करने वाली हैं। मुझे विश्वास है कि देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है।'
नारी शक्ति वंदन अधिनियम
उन्होंने कहा कि 'इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था। उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण
आपको बता दें कि इसके बाद सदन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के बजट सत्र को संबोधन किया और केंद्र सरकार के हिसाब-किताब का लेखा-जोखा पेश किया।












Click it and Unblock the Notifications