Parliament Budget 2026 Session: लोकसभा 10 फरवरी को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
Parliament Budget 2026 Session: आज संसद के बजट सत्र का 9वां दिन था। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार रहने के कारण लोकसभा की कार्यवाही लगातार प्रभावित रही । आज भी संदन में हंगामा देखने को मिला, राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें बोलने की अनुमति नहीं मिली,इस पर भड़के विपक्षी सांसदों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया है. तो वहीं लोकसभा 10 फरवरी को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Parliament Budget 2026 Session LIVE: 'हम आगे कैसे बढ़ सकते हैं'
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के विपक्ष के कदम पर कांग्रेस सांसद वम्सी कृष्णा गद्दाम ने कहा,'उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष का नेता सिर्फ़ एक खास विषय पर बोलेगा, तो उसे बोलने दिया जाएगा। तो स्पीकर यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि विपक्ष का नेता क्या कहेगा, क्या कह सकता है और कब कह सकता है। यह पूरी तरह से उस लोकतंत्र के खिलाफ है जिसमें हम रह रहे हैं। हम इसी बारे में बात कर रहे हैं, और हमें इस बात पर कोई भरोसा नहीं है कि सदन कैसे चल रहा है और हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि हम आगे कैसे बढ़ सकते हैं।'
Parliament Budget 2026 Session LIVE: देश के किसानों को बर्बाद करने की कोशिश-अकाली दल
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के विपक्ष के कदम पर अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, 'मैं उस विपक्ष का हिस्सा नहीं हूं... पिछले 18 सालों में मैंने इस सदन को इस तरह चलते हुए नहीं देखा जैसा आज चल रहा है। मैं सरकार और स्पीकर से अनुरोध करती हूं कि यहां के सांसदों को लोगों ने चुनकर भेजा है... लेकिन अगर आप उन्हें बोलने भी नहीं देंगे, तो लोगों का पैसा सदन चलाने पर क्यों खर्च किया जा रहा है?... आप पूरे विपक्ष को कैसे चुप करा सकते हैं? यह एक ज़रूरी मुद्दा है: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में देश को गुमराह किया गया है... देश के किसानों को बर्बाद करके आप तरक्की नहीं कर सकते... मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि विपक्ष को बोलने दें; अगर विपक्ष को बोलने भी नहीं दिया जाएगा, तो यह संसद क्यों बनाई गई थी?
'
Parliament Budget 2026 Session LIVE: कांग्रेस सांसदों के व्यवहार से स्पीकर भी दुखी- किरण रिजिजू
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस नहीं हो पाई। मुझे लगता है कि लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता सदन को चलने नहीं देना चाहते। कांग्रेस सांसदों के व्यवहार से स्पीकर भी दुखी हैं। हम सदन चलाना चाहते हैं, लेकिन अगर कांग्रेस सदन को चलने नहीं देती है और बजट ध्वनि मत से पास हो जाता है, तो इसका सबसे ज़्यादा असर विपक्षी सांसदों पर पड़ेगा, क्योंकि उन्हें इस पर बोलने का मौका नहीं मिलेगा। हमने पहले ही सभी NDA सांसदों की लिस्ट जमा कर दी है जो बजट पर बहस में बोलेंगे। अगर सांसदों को बोलने का मौका नहीं मिलता है, तो इसके लिए कांग्रेस पार्टी ज़िम्मेदार होगी। सदन सिर्फ़ राहुल गांधी की ज़िद की वजह से रुका हुआ है। सदन में नियमों के अनुसार ही बोलना चाहिए। अगर वह नियमों के बाहर बोलते हैं, तो उससे निपटने के लिए एक सिस्टम बना हुआ है। ये नियम और सिस्टम बहुत पहले बनाए गए थे, उनके दादा-दादी के समय में भी-
Parliament Budget 2026 Session LIVE: विपक्ष संसदीय चर्चा के लिए तैयार नहीं-राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण
.हम चाहते हैं कि हर चीज़ पर बिना किसी रुकावट के चर्चा हो और फैसला हो। हमारी सरकार विपक्ष द्वारा उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। दुर्भाग्य से, विपक्ष संसदीय चर्चा के लिए तैयार नहीं है और सदन में रुकावट पैदा कर रहा है-राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण
Parliament Budget 2026 Session LIVE: केरल बीजेपी अध्यक्ष ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक चिट्ठी लिखकर धान और गेहूं पर मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बोनस बंद करने के केंद्र के निर्देश से केरल को बाहर रखने का अनुरोध किया है।
Parliament Today Budget Session: संसद में क्या-क्या रहेगा खास?
Parliament Today Budget Session: बजट सत्र के बीच विपक्ष की बड़ी बैठक आज, संसद में क्या-क्या रहेगा खास?
More From
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार













Click it and Unblock the Notifications