Budget 2025 Session: आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा और राज्यसभा में पेश
Parliament Budget 2025 Session: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को संबोधित किया। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025 पेश किया। दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई। बता दें कि एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी।

बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "मैं और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लिए श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा "बेचारी" शब्द के प्रयोग की कड़ी निंदा करता है। ऐसे शब्दों का जानबूझकर प्रयोग कांग्रेस पार्टी की अभिजात्यवादी, गरीब-विरोधी और आदिवासी-विरोधी प्रकृति को दर्शाता है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी माननीय राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।"
Economic Survey 2025: संसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे
Economic Survey 2025: संसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे, 2026 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6.3% से 6.8% रहने का अनुमान
लोकसभा में संसद के बजट सत्र की शुरुआत
लोकसभा में संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की हिंदी और अंग्रेजी कॉपियां सदन के पटल पर रखीं। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में दिवंगत सदस्यों के निधन पर शोक जताया।
देश में एयरपोर्ट की संख्या तेजी से बढ़ रही है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "देश में एयरपोर्ट की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 1700 से ज्यादा नए विमानों के ऑर्डर दिए गए। दिल्ली में मेट्रो का तेजी से विकास हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में 75 हजार नई सीटें बढ़ाई जाएंगी।"
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- विकसित देश भी भारत की यूपीआई लेनदेन प्रणाली की सफलता से प्रभावित
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "आज भारत डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है... दुनिया के विकसित देश भी भारत की यूपीआई लेनदेन प्रणाली की सफलता से प्रभावित हैं... मेरी सरकार ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग एक उपकरण के रूप में किया है।"
करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है- राष्ट्रपति
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व है। देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "दो महीने पहले, हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले, हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की। सभी भारतीयों की ओर से, मैं बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान समिति के सभी लोगों को नमन करती हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने देखा होगा, 2014 के बाद से यह पहला संसद सत्र है, जिसमें हमारे मामलों में कोई 'विदेशी चिंगारी' (विदेशी हस्तक्षेप) नहीं देखी गई, जिसमें किसी विदेशी ताकत ने आग लगाने की कोशिश नहीं की। मैंने हर बजट सत्र से पहले यह देखा है। और हमारे देश में कई लोग इन चिंगारियों को हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते..."
पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि मां लक्ष्मी हमारे देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर अपनी कृपा बनाए रखें। यह बहुत गर्व की बात है कि भारत ने एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में 75 साल पूरे किए हैं। भारत ने वैश्विक स्तर पर खुद को अच्छी तरह स्थापित किया है...यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 2047 में, जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब भारत विकसित भारत के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा और यह बजट देश को नई ऊर्जा और आशा देगा..."
बजट सत्र आज से शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी
संसद का बजट सत्र आज से शुरू होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण, वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार अर्थव्यवस्था पर एक रिपोर्ट कार्ड है। यह शनिवार को केंद्रीय बजट 2025-26 की प्रस्तुति के लिए मंच तैयार करेगा।












Click it and Unblock the Notifications