Economic Survey 2025: संसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे, 2026 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6.3% से 6.8% रहने का अनुमान
Economic Survey 2025 (FM Nirmala Sitharaman): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट सत्र से पहले आज 31 जनवरी 2025 को आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) संसद में पेश कर दिया है। बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया गया। आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3% से 6.8% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।
लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे राज्यसभा में भी पेश कर दिया है। आर्थिक सर्वेक्षण पेश होते ही लोकसभा की कार्यवाही 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश करेंगी।

Economic Survey 2024-25: सभी सेक्टर कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन
इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 में कहा गया है कि तिमाही डी-सीजनलाइज्ड नेशनल इनकम डेटा के ट्रेंड से पता चलता है कि सभी सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन हो रहा है।
- आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि कृषि क्षेत्र मजबूत बना हुआ है, लगातार ट्रेंड स्तरों से ऊपर चल रहा है। औद्योगिक क्षेत्र ने भी महामारी से पहले की स्थिति से ऊपर अपनी स्थिति बना ली है। हाल के वर्षों में विकास की मजबूत दर ने सेवा क्षेत्र को उसके ट्रेंड स्तरों के करीब पहुंचा दिया है।
- आर्थिक सर्वेक्षण में जानकारी दी गई है कि वित्त वर्ष-25 की चौथी तिमाही में महंगाई में कमी आने की उम्मीद है। सब्जियों की कीमतों में गिरावट से महंगाई घटी है।
- इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि रिटेल महंगाई बनी रहेगी। महंगाई दर की स्थिति संतुलित रहने का अनुमान है। घरेलू मोर्चे पर ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी होगी।
- रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल कमोडिटी कीमतें घटने की उम्मीद है। वित्त वर्ष-25 में खाद्य महंगाई में गिरावट हो सकती है।
Budget 2025 Date And Time: बजट तारीख और समय?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 में बनने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का दूसरा पूर्ण बजट भी पेश करेंगी। सीतारमण 2025 में अपना आठवां बजट पेश करेंगी।
निर्मला सीतारमण का बजट भाषण आप DD न्यूज, संसद टीवी, लोकसभा और राज्यसभा टीवी पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे वनइंडिया की अधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी बजट भाषण की लाइव कवरेज देख सकते हैं। वनइंडिया भारत की अलग-अलग भाषाओं में भी आपको बजट भाषण की लाइव कवरेज देगा।












Click it and Unblock the Notifications