Parliamant: भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति ने किया नियुक्त, क्या होगी जिम्मेदारी?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किया है। इसकी जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दी। एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने सुरेश कोडिकुन्निल, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय को आर्टिकल 99 के तहत प्रोटेम स्पीकर के सहायक के तौर पर काम करने के लिए नियुक्त किया है। जबकि प्रोटेम स्पीकर का पद पर भर्तृहरि महताब को सौंपा गया है।
भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की जानकारी देते हुए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति श्री भर्तृहरि महताब, सदस्य, लोकसभा को अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत श्री सुरेश कोडिकुन्निल, श्री थालिकोट्टई राजुथेवर बालू, श्री राधा मोहन सिंह, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और श्री सुदीप बंद्योपाध्याय को नवनिर्वाचितों को शपथ/प्रतिज्ञा में प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए लोकसभा सदस्य नियुक्त करते हुए भी प्रसन्नता हो रही है।"

दरअसल, प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) का मुख्य कार्य सदन में नए सांसदों की शपथ दिलाना है। संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत प्रत्येक सदन के सदस्य को अपनी सीट लेने से पहले, राष्ट्रपति या उनके द्वारा इस कार्य के लिए नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष, संविधान की तीसरी अनुसूची में निर्धारित रूप में, शपथ लेनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications