Parle-G में क्या है 'जी' का मतलब और पैकेट पर है किसकी फोटो?
मुंबई। कोरोना संकट से जूझ रहे भारत में लॉकडाउन की वजह से काफी लोगों का रोजगार ठप पड़ गया है लेकिन पारले-जी बिस्कुट ने एक नया ही कीर्तिमान स्थापित किया है, आपको जानकर हैरत होगी कि लॉकडाउन पीरियड में पारले-जी बिस्कुट की इतनी अधिक बिक्री हुई है, जिसने 82 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है, मात्र 5 रूपए में बिकने वाला बिस्कुट आज हर आम से लेकर खास तक का चहेता है और इसकी ब्रिक्री ने ये बखूबी साबित कर दिया है कि दाम नहीं बल्कि स्वाद बड़ी चीज होती है।

लॉकडाउन में पारले-जी बिस्कुट ने रचा इतिहास
गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच पारले-जी ने अब तक के इतिहास में सबसे अधिक बिस्कुट बेचने का रेकॉर्ड बनाया है, पारले प्रोडक्ट्स के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने कहा कि कंपनी का कुल मार्केट शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा है और इसमें से 80-90 फीसदी ग्रोथ पारले-जी की सेल से हुई है, लॉकडाउन के दौरान ये बिस्कुट जहां प्रवासी मजदूरों के लिए पेट भरने का साधन बना वहीं दूसरी ओर बहुत से लोगों ने अपने घरों में पारले-जी बिस्कुट का स्टॉक जमा कर के भी रखा।

'बचपन से बड़ा कोई स्कूल नहीं, क्यूरोसिटी से बड़ी कोई टीचर नहीं'
अभी तो चलिए देश में कोरोना संकट है लेकिन इसमें किसी को कोई शक नहीं है कि भारत का शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां 'पारले जी' का बिस्कुट आता नहीं होगा, 'बचपन से बड़ा कोई स्कूल नहीं, क्यूरोसिटी से बड़ी कोई टीचर नहीं' का संदेश देते हुए झोपड़ी से लेकर रईसजादों तक की पहली पसंद रहे इस बिस्कुट से साथ बहुत लोग बचपन से जवान और फिर बूढे हुए हैं लेकिन शायद उनमें से काफी लोगों को पता नहीं होगा की पारले-जी में 'जी' का क्या मतलब होता है।

पारले-जी में 'जी' का मतलब जीनियस
दरअसल पारले-जी में 'जी' का मतलब जीनियस (प्रतिभाशाली) है और यही कंपनी का नारा भी है, 'पारले जी' नाम को रेलवे स्टेशन विले पार्ले से लिया गया है जो स्वयं पार्ले नामक पुराने गांव पर आधारित है, वैसे 'जी' का अर्थ यहां पर ग्लूकोज से भी है, कुल मिलाकर कंपनी का संदेश यही है कि जो कि पारले कंपनी के ग्लूकोज बिस्कुट को खाता है वो जीनयस बन जाता है।

ये है इतिहास
मालूम हो कि साल 1929 में भारत जब ब्रिटिश शासन के अधीन था तब 'पारले जी' नामक एक छोटे सी कंपनी खुली थी जो मिठाइयों और टॉफियों (जैसे कि मेलोडी, कच्चा मैंगो बाईट आदि) बनाती थी, एक दशक बाद वहां बिस्कुट का उत्पादन भी शुरू कर दिया गया जो कि बाद में भारत की सबसे बड़ी खाद्य उत्पाद कंपनियों से एक हो गई, खास बात ये है कि यह कंपनी और भी बहुत सारी चीजें बनाती हैं जैसे कि सॉस, टॉफी, केक लेकिन इन सब का मार्केट बिस्कुट के आगे फेल है।

बिस्कुट के पैकेट पर छपी बच्चे की फोटो किसकी है?
अक्सर 'पारले जी' बिस्कुट के पैकेट पर छपी बच्चे की फोटो के बारे में चर्चा होती रहती है कि आखिर यह बच्चा कौन है? कुछ दिनों पहले इसे नीरू देशपांडे के बचपन की फोटो बताई गई लेकिन नहीं दोस्तों यह फोटो किसी मॉडल या सेलिब्रेटी की नहीं बल्कि एक ऐनिमेटड पिक्चर है जिसका निर्माण 1979 में किया गया था।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications