राघव चड्डा के लिए 2022 में मां खोज रही थीं लड़की लेकिन, फिर कैसे हो गए आप सांसद के परिणीति से नैना चार?
Parineeti-Raghav Love Story : आप सांसद राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा की शादी के चर्चे चारों ओर हैं, आम से लेकर खास तक हर कोई इस हाईप्रोफाइल शादी के बारे में हर छोटी बड़ी बात जानना चाहता है।

अपनी हाजिर जवाबी की वजह से अच्छे-अच्छों की बोलती बंद करने वाले राघव चड्डा और परिणिति चोपड़ा का रिलेशनशिप कब और कैसे शुरू हुआ, ये आज तक राज ही है क्योंकि लोगों को उतना ही पता है, जितना कि इन लोगों ने उन्हें बताया है।
दोनों के रिलेशनशिप की भनक नहीं थी
मालूम हो कि सगाई से पहले परिणिति चोपड़ा और राघव चड्डा कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किए गए थे लेकिन कभी इ्न्होंने ये जाहिर नहीं किया कि ये एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं इसलिए जब दोनों की सगाई की खबरें आई तो हर कोई हैरान रह गया।
कहां हुई राधव की परिणिति से मुलाकात?
एक फिल्मी तारिका और एक राजनीति के मंच का चर्चित सितारा एक साथ कैसे और कब आए, ये सवाल हर किसी के मन में आज भी कौंधता है।
राघव चड्डा के लिए 2022 में मां खोज रही थीं लड़की
आपको बता दें कि साल 2022 में राघव चड्डा ने आज तक चैनल के एक खास कार्यक्रम में कहा था कि 'वो अब शादी के लिए तैयार हैं और उन्होंने लड़की खोजने का काम अपनी मां को दे दिया है और वो उनके लिए लड़की खोज भी रही हैं ।' जिसके चंद महीनों के बाद ही राघव चड्डा और परिणिति चोपड़ा की सगाई की खबर आ गई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान ही रह गया था।
राघव के नेचर की परिणीति ने की थी तारीफ
मालूम हो कि सगाई के बाद परिणीति ने एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपने और राघव की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए राघव को शांत स्वभाव का इंसान बताया था।
ब्रेकफास्ट टेबल पर परिणीति हार बैठीं दिल!
परिणीति ने लिखा था कि ' एक ब्रेकफास्ट किया और मुझे पता लग गया कि मुझे वो मिल गया है, जिसकी मुझे तलाश थी।' इसके बाद ये बात ये सामने आई थी कि परिणिति और राघव का ये ब्रेकफास्ट 'चमकीला' फिल्म की शूटिंग के सेट पर हुआ था।
कॉलेज में साथ थे राघव चड्डा-परिणिति चोपड़ा
तो वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल पहले परिणीति जब यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर में वो इकॉनिमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं उसी दौरान राघव भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ रहे थे, दोनों की मुलाकात यहीं हुई थी और दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे।
परिणीति 'चमकीला' फिल्म की कर रही थीं शूटिंग
लेकिन कॉलेज डेज के बाद दोनों अपने-अपने करियर में आगे बढ़ गए और फिर जब पिछले साल परिणीति 'चमकीला' फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब आईं तो उस वक्त संयोग से राघव वहीं थें, इसलिए वो बतौर दोस्त उनसे मिलने फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और तब किसी को नहीं पता था कि ये दोस्त एक-दूसरे के जीवनसाथी बन जाएंगे।
चर्चा का विषय बनी राघव चड्डा- परिणिति चोपड़ा की शादी
अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो राघव चड्डा- परिणिति चोपड़ा ही जानते होंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं इस वक्त दोनों सोशल मीडिया से लेकर सियासी-सिनेमा गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications