परिणीति चोपड़ा ने कराया न्यूड फोटोशूट, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, पढ़ लेंगी तो भड़क ही जाएंगी
मुंबई। परिणीति चोपड़ा की हाल ही में कई फिल्में आई हैं। इसमें खासतौर से 'साइना' को लेकर वो चर्चा में रहीं। अब परिणीति अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। स्टार फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने परिणीति का यह फोटोशूट किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के साथ ही वायरल हो गई हैं लेकिन साथ ही साथ इसके लिए परिणीति को ट्रोल भी किया जा रहा है। कई तरह के कमेंट परिणीति के लिए इस फोटोशूट पर किए जा रहे हैं।

लोग कमेंट कर लिख रहे- गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल
डब्बू रतनानी ने इंस्टाग्राम पर परिणीति की ये फोटो शेयर की है। जिसके बाद इस पर कमेंट की भरमार हो गई है। कमेंट में लोग लगातार- 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' लिख रहे हैं। वहीं कोई लिख रहा है कि इनको शहर के बाहर डाल आएं तो कोई लिख रहा है कि आपने सही जगह पकड़ ली क्योंकि फिल्म तो आपको मिल नहीं रही हैं। कई इस तरह के कमेंट उनको लेकर किए गए हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद ना आएं। हालांकि कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की है। उनके फोटो की तारीफ करने वालों में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे नाम भी हैं।

साइना के लिए मिल रही परिणीति को तारीफ
कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' रिलीज हुई है। ये काफी पसंद की गई है। बॉक्स ऑफिस पर भले फिल्म को ज्यादा सफलता ना मिली हो लेकिन परिणीति को इस फिल्म में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के किरदार के लिए तारीफ मिली है। ये फिल्म साइना नेहवाल की जिंदगी पर बनी है।। इससे पहले परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' रिलीज हुई थी। फरवरी में उनकी फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन भी रिलीज हुई है। करीब एक महीने के अंदर ही उनकी तीन फिल्में आई हैं।

बॉलीवुड में हो गए हैं दस साल
परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में दस साल हो गए हैं। परिणीति चोपड़ा ने 2011 में फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से डेब्यू किया था। जिसके बाद वो लगातार फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते साल उनकी कोई फिल्म नहीं आई थी। 2019 में परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'जबरिया जोड़ी' में नजर आई थीं। वहीं इस साल उनकी तीन फिल्में अब तक आ गई हैं।
निया शर्मा के नए फोटोशूट ने इंटरनेट पर लगाई आग, बोल्ड अंदाज में पोज आ रहे फैंस को पसंद












Click it and Unblock the Notifications