निया शर्मा के नए फोटोशूट ने इंटरनेट पर लगाई आग, बोल्ड अंदाज में पोज आ रहे फैंस को पसंद

मुंबई। निया शर्मा टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर भी करती रहती हैं। जिसको लेकर वो चर्चा में बनी रहती हैं। निया इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। निया के नए फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सिंड्रेला लुक में निया

सिंड्रेला लुक में निया

निया शर्मा ने अपने नए फोटोशूट की जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें वो सिंड्रेला लुक में दिख रही हैं। निया ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- जैसेकोई मछली पानी से बाहर आ गई हो। निया की ये तस्वीरें सोशल यूजर्स को खूब पसंद आ रही हैं। लाखों लोग इन फोटोज को लाइक कर चुके हैं। तस्वीरों पर कमेंट भी खूब आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि वो टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस हैं तो कोई कह रहा है कि उनकी खूबसूरती का मुकाबला नहीं है।

 निया शर्मा के फॉलोवर्स को पसंद आ रहे फोटो

निया शर्मा के फॉलोवर्स को पसंद आ रहे फोटो

निया शर्मा के सोशल मीडिया पर प्रभाव का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि उनके इंस्टाग्राम पर छह मिलियन (60 लाख) से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हाल ही में छह मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छूने की खुशी में उन्होंने जमकर डांस किया था और इसका वीडियो भी शेयर किया था।

अक्सर शेयर करती रहती हैं डांस के वीडियो

अक्सर शेयर करती रहती हैं डांस के वीडियो

डांस की खूब शौकीन हैं निया निया अक्सर अपनी बोल्‍ड तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से उनके डांस वीडियो काफी वायरल होते हैं। निया हाल ही में सफेग रंग के बैकलेस टॉप में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। उससे पहले रात में सड़क पर सहेली के साथ डांस का उनका वीडियो भी चर्चा में रहा था। उनके बोल्ड फोटोशूट भी खूब चर्चा में रहते हैं।

 फिल्म में लेस्बियन किस करने को लेकर भी चर्चा में निया

फिल्म में लेस्बियन किस करने को लेकर भी चर्चा में निया

निया शर्मा ने वेबसीरीज 'ट्विस्टेड' में ईशा शर्मा के साथ लेस्बियन किस किया था। इसको लेकर उन्होंने हाल ही में अपना तजुर्बा बताया है। निया ने कहा है कि ईशा शर्मा के साथ किस करना उन्हें बहुत मुश्किल लगा। निया ने कहा, मैं तो बहुत ही असहज महसूस कर रही थी। कई बार इसके लिए रीटेक लेना पड़ा। एक लड़की के साथ किसिंग सीन करने के बाद मुझे यकीन हुआ कि लड़कों को किस करना ज्यादा आसान है।

ये भी पढ़ें- क्या अंकिता लोखंडे ने सुशांत को भुलाकर कर ली है शादी, ब्वॉयफ्रेंड विकी के पैर छूकर भरी मांग, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+