करवाचौथ पर बहन और जीजा की तस्वीर देख परिणीति ने अपनी शादी को लेकर कही ये बात

करवाचौथ पर बहन और जीजा की तस्वीर देख परिणीति ने अपनी शादी को लेकर कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा जल्दी ही शादी कर सकती हैं। दरअसल, उनके बहन प्रियंका के फोटो पर किए गए एक कमेंट के बाद ऐसा माना जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद पहला करवचौथ मनाया है। गुरुवार को उन्होंने पति निक जोनस के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। जिसमें वो साड़ी में नजर आ रही हैं। इस फोटो पर तमाम कमेंट आए हैं, एक कमेंट उनकी बहन परिणीति ने भी किया है, जिससे उनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

परिणीति बोलीं- अब मेरी बारी

परिणीति बोलीं- अब मेरी बारी

परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन और जीजा के फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि आपको बहुत मुबारकबाद। ये पति-पत्नी के तौर पर आपका पहला साल है और अब मेरी बारी है। परिणीति के इस कमेंट के आते ही सोशल मीडिया पर उनसे लोगों ने होने वाले पति का नाम पूछना शुरू कर दिया। शादी की तारीख को लेकर भी सवाल हुए लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

 प्रियंका के साथ फ्रोजन में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा

प्रियंका के साथ फ्रोजन में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा अपनी बहन की शादी में काफी उत्साहित नजर आई थीं। अब उनके साथ वो पर्दे पर भी साथ में दिखने भी करने जा रही हैं। चोपड़ा सिस्टर्स डिजनी की फ्रोजन 2 में साथ आ रही हैं। फ्रोजन-2 हॉलीवुड की एक एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म 22 नवंबर 2019 को सिनेमाघरो पर रिलीज होने जा रही है।

साइना नेहवाल की बायॉपिक में परिणीति चोपड़ा

साइना नेहवाल की बायॉपिक में परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा के पास इन दिनों एक और बड़ी फिल्म है। वो मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायॉपिक में काम कर रही हैं। इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा काफी तैयारी भी कर रही हैं। जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+