या तो शूटिंग ही कर लें, या चुनाव लड़ लें परेश रावल

भाजपा कार्यकर्ताओं को जहां खुद के साथ परेश की यह खलनायकी बेहद नागवार गुजर रही है, तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार हिम्मत सिंह पटेल ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना लिया है।
यह भी पढ़ें - अब हर कहीं 'गुजरात'
पटेल यह कहकर मतदाताओं को सावधान करने की कोशिश करते हैं कि जिस बाहरी उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के दौरान भी मतदाताओं से मिलने का समय नहीं है वह चुनाव के बाद क्षेत्र में कितनी बार आएगा।
मतदाताओं को उम्मीदवारों के नाम तक नहीं मालुम -
कांग्रेस के इस हमले से भाजपा कार्यकर्ता असहज होने के बावजूद अपने पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पुराने उम्मीदवार बदल दिए हैं। मजे की बात यह है कि दूरदराज के भाजपा और कांग्रेस के कई समर्थक मतदाताओं को पार्टी के नए उम्मीदवार का नाम तक पता नहीं है।
उम्मीदवार का नाम पूछने पर कोई भाजपा के पुराने उम्मीदवार पाठक का नाम बताता है तो कोई कांग्रेस के पुराने उम्मीदवार दीपक भाई रतीलाल का। बॉलीवुड के सितारों और मोदी बीच संपर्क सेतु की भूमिका निभाने के कारण बतौर इनाम मिले टिकट के बाद परेश रावल जीत के प्रति कुछ ज्यादा ही आश्वस्त दिख रहे हैं।
नामांकन के बाद रावल तीन बार चुनाव प्रचार छोड़ शूटिंग के लिए गायब हो चुके हैं। पाठक का टिकट कटने से पहले से ही नाराज चल रहे पार्टी कार्यकर्ता परेश की चुनाव प्रचार से दिखाई जा रही दूरी से सकते में हैं।
फिर टिकट कटने के बाद पाठक ने भी इस सीट से स्थाई दूरी बना ली है।मोदी के नाम पर रावल को थोड़ी राहत परेश के लिए राहत की बात महज इतनी है कि यहां मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग और भाजपा कार्यकर्ता मोदी को छोटी कुर्सी के बाद बड़ी कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार रावल की अनुपस्थिति को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की लगातार कोशिश करते रहे हैं।
जहां तक भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी जंग वाली इस सीट की वर्तमान स्थिति की बात है तो रावल को देहगाम, गांधीनगर साउथ और नरोदा इलाके में रतीलाल से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। इसके उलट वातवा, निकोल, ठक्कर बापानगर और बापूनगर में भाजपा की स्थिति मजबूत लगती है।
बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस संसदीय सीट की सात विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर कब्जा कर अपनी ताकत का अहसास कराया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर पाठक का टिकट कटने के कारण मतदान के दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेरुखी दिखाई तो यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला और ज़ोरदार हो जाएगा।
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications