Dellywood Miss India Teen 2021: बैंगलोर की पराजिका शर्मा बनी मिस इंडिया टीन-2021, जानिए खास बातें

बैंगलोर, 28 सितंबर। 'वो चंचल है, वो शोख है, जिसकी आंखों ने सिर्फ अब तक मीठे ख्वाबों को ही देखा था, क्या पता था कि बाबुल के आंगन की गुड़िया अब आसमां में उड़ने को तैयार है' जी हां, ये ही बातें पिछले 24 घंटों से 'पराजिका शर्मा' के मम्मी-पापा गीतांजली शर्मा और सुधांशु शर्मा हर पल सोच रहे हैं क्योंकि उनकी लाडली बेटी पराजिका शर्मा, जिसे कि वो प्यार से 'परी' कहकर बुलाते हैं, ने डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

पराजिका शर्मा ने जीता डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 का खिताब

रैंप पर स्माइल के साथ कैट वॉक करते हुए पराजिका शर्मा ने ना केवल जजों को हैरान किया बल्कि अपनी कामयाबी से अपने मां--पिता को गौरवान्वित भी किया है। गौरतलब है कि दिल्ली में आयोजित डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 में पराजिका शर्मा जहां विजेता रहीं वहीं वाराणसी की आरुषि ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से प्रतियोगियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के अंतिम स्तर तक पहुंचने से पहले चार राउंड आयोजित किए गए थे, जिसमें पहला राउंड था इंट्रोडक्शन राउंड, दूसरा था थीम राउंड, तीसरा राउंड था प्रश्नोत्तर और चौथा था जनरल प्रश्न राउंड।

पराजिका शर्मा ने जीता डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 का खिताब

हर राउंड को बखूबी पार करते हुए मात्र 14 वर्ष की पराजिका ने हर किसी को अपनी बुद्दि कौशल से प्रभावित किया। आपको बता दें कि पराजिका अभी 9वीं क्लास में पढ़ रही हैं और वो बैंगलोर के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक 'ज्ञान सृष्टि स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' की स्टूडेंट हैं। उनके एक जुड़वा भाई हैं, जिनका नाम पार्थ शर्मा है और वो भी अपनी बहन के साथ ही इसी स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते हैं। पराजिका की मां गीतांजलि एक वर्किंग वूमन हैं और उनके पिता भी आईटी-हार्डवेयर कंपनी में कार्यरत हैं।

पराजिका शर्मा ने जीता डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 का खिताब

कुल मिलाकर पराजिका के घर में फैशन इंडस्ट्री से कोई भी डायरेक्ट नहीं जुड़ा है, बावजूद इसके पराजिका की रूचि शुरू से इस ओर रही है और उनकी इस रुचि को उनके मां-पिता और उनके घरवालों ने समझा और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया और जिसका नतीजा ये हुआ कि आज पराजिका शर्मा सिर्फ अपनी मां की लाडो नहीं बल्कि 'डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 ' हैं।

पराजिका शर्मा ने जीता डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 का खिताब

आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में गीता भास्कर, कैलाश चंदना, दीपा चंदना, सना कपूर, वरुण कात्याल, इंदु टिक्कू खोली, कीर्ति मिश्रा नारंग, नील आर्यन, अनुज लालवानी, अंशु गुप्ता, दक्ष भास्कर और फैशन और बॉलीवुड की दुनिया के जाने-माने लोग उपस्थित थे।

पराजिका शर्मा ने जीता डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 का खिताब

इस खास मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बबला कथूरिया ने कहा कि' हम पूरे भारत से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन करते हैं और उन्हें बॉलीवुड उद्योग में अपना करियर बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच प्रदान करते हैं,सभी जीतने वाले काफी प्रतिभाशाली हैं, मैं सबके सुखद भविष्य की कामना करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+