'BJP में आना चाहते थे पप्पू यादव', निशिकांत दुबे का दावा, पूर्णिया MP का पलटवार- 'आपकी पैदाइश के पहले से...'
Nishikant Dubey Pappu Yadav: बिहार और झारखंड की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भाजपा में शामिल होना चाहते थे। इस बयान के बाद पप्पू यादव ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि वे निशिकांत दुबे की पैदाइश से पहले कई बार सांसद रह चुके हैं। तो वो उन्हें राजनीति ना सिखाएं।
पूरा विवाद उद्योगपति गौतम अडानी के देवघर दौरे से शुरू हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया से संसद तक पहुंच गया। 22 फरवरी को गौतम अडाणी देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन किए। इस दौरान वे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के घर भी गए। इसी मुलाकात को लेकर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिना नाम लिए तंज कसा। उन्होंने लिखा कि अडाणी मंदिर गए और फिर एक उद्योगपति के एजेंट सांसद के यहां पहुंचे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, उसके पीछे असली निवेशक अडाणी हैं। राजनीतिक हलकों में इसे सीधे तौर पर निशिकांत दुबे पर निशाना माना गया।
निशिकांत दुबे बोले-ये पहले भाजपा में आने की विनती कर रहे थे
पप्पू यादव की टिप्पणी के बाद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया। उन्होंने X पर लिखा,
''अभी संसद सत्र के दौरान मुझसे यही सज्जन लोकसभा के अंदर मुझसे मिलने आए थे,एक ही इनकी विनती थी कि मुझे भाजपा में शामिल करवा दीजिए। अंगूर खट्टे हैं,कुछ तो दिन ईमान होना चाहिए? आपके चुनाव क्षेत्र में हमारे परिवार की कितनी जमींदारी है,यह भी लोगों को बताइए, कांग्रेस पार्टी से मेरा भाई पूर्णिया से विधायक रहे,यह भी बताइए। राजनीति की मर्यादा रखिए।''
इससे पहले पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में लिखा था,
''देवघर में आज अडानी मंदिर आए थे,फिर वह उद्योगपतियों के एक एजेंट MP के यहां गए! उद्योगपतियों की दलाली और नेहरू गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाना उस सांसद का मुख्य, धंधा है, इस भेंट से साफ है गांधी जी,नेहरू जी, राहुल जी, इंदिरा जी आदि के विरुद्ध दुष्प्रचार का, निवेशक अडानी है!''
निशिकांत दुबे के दावे पर पप्पू यादव बोले- आपकी पैदाइश से पहले से सांसद हूं
निशिकांत दुबे के भाजपा में शामिल होने का दावे पर पप्पू यादव ने पलटवार करते हुए एक्स पोस्ट में कहा कि वो निशिकांत दुबे की पैदाइश से पहले से सांसद हैं। निशिकांत दुबे ने कहा,
''इस महोदय का तो नाम नहीं लिए थे, पर जब यह सामने आ गए है तो इनसे पूछ लिया जाना चाहिए प्रमोद महाजन जी के यहां कौन-सी जमीन की जमींदारी संभाल रहे थे जनाब? दलाली की जमींदारी के महामहोपाध्याय, आपके पैदाइश से पहले कई दफे हम सांसद रह चुके थे, वहीं पूर्णिया किसी के बाप की जमींदारी नहीं है।''
निशिकांत दुबे और पप्पू यादव कीपुरानी है टकराहट
यह पहली बार नहीं है जब दोनों सांसद निशिकांत दुबे और पप्पू यादव आमने-सामने आए हों। संसद के भीतर और बाहर दोनों के बीच पहले भी कई बार तीखी नोकझोंक हो चुकी है। 2025 के शीतकालीन सत्र में भी सदन के अंदर निशिकांत दुबे ने पप्पू यादव को बैठने के लिए कहा था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।
अब देवघर यात्रा और अडाणी से मुलाकात ने इस पुराने विवाद को फिर हवा दे दी है। फिलहाल दोनों ही नेता अपने-अपने रुख पर कायम हैं और मामला राजनीतिक बयानबाजी के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में यह विवाद और गरम हो सकता है, क्योंकि इसमें उद्योगपति, राष्ट्रीय राजनीति और क्षेत्रीय समीकरण तीनों जुड़े हुए हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications