'ब्लड रिपोर्ट में भी वो A+ और तू B-', पापा की बेटी के साथ मजेदार Chat वायरल

Papa-Daughter Funny Chat Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा मिल ही जाता है, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। अब एक पिता की अपनी बेटी के साथ मजेदार चैट वायरल हो रही है, जिसको पढ़ने के बाद आप भी यही कहेंगे कि 'डैडी तो बिल्कुल देसी हैं'। ट्वीटर पर एक यूजर ने WhatsApp Chat का स्क्रीन शार्ट पोस्ट किया है, जो अब देखते ही देखते वायरल हो चुका है।

पापा का मजाकिया अंदाज

पापा का मजाकिया अंदाज

बेटियां अपने पापा के सबसे करीब होती हैं। वो अपनी हर बात अपने पिता से शेयर कर लेती हैं। यहां तक की बेटी किसी भी काम के लिए अपने पिता को ऑर्डर दे देती हैं। अब ऐसे ही एक पिता की अपनी बेटी से साथ हुई बातचीत का स्कीन शार्ट सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है, जिसको देखकर यूजर पर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। यहां एक पिता ने मजाकिया अंदाज में अपनी बेटी को लताड़ लगाई है।

ट्विटर पर MoMo नाम की एक यूजर ने शेयर किया पोस्ट

ट्विटर पर MoMo नाम की एक यूजर ने शेयर किया पोस्ट

हमेशा ऐसा होता है कि पैरेंट्स किसी दूसरे से अपने बच्चे की तुलना करते हैं। एग्जांपल के तौर पर उसके बच्चा ये कर रहा है और तुम क्या कर रहे हो? ये आम बात है, लेकिन अब इसका ताजा नमूना ट्विटर पर MoMo नाम की एक यूजर ने शेयर किया है, जिसमें डैडी एक ब्लड रिपोर्ट पर अपनी बेटी को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

'तेरी और तेरी दोस्त की ब्लड रिपोर्ट ले ली'

'तेरी और तेरी दोस्त की ब्लड रिपोर्ट ले ली'

दरअसल, वायरल चैट में पिता अपनी बेटी को बता रहे हैं कि उन्होंने उसकी और उसके फ्रेंड की ब्लड रिपोर्ट ले ली है। जिसके रिप्लाई में बेटी 'ओके' का मैसेज दिया। इसके बाद डैडी ने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा कि रिपोर्ट में भी वो A+ है और तू B-। जिसके बाद बेटी रोने की इमोजी के साथ प्लीज पापा लिखती है।

वायरल हुई चैट

वायरल हुई चैट

इस पोस्ट पर अब तक 12 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, जबकि 700 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा-आपको आपके पिता से बेहतर कोई नहीं रोस्ट कर सकता। वहीं यूजर अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा " पापा रॉक्स"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+