गांव से भागे दो प्रेमी जोड़े तो पंचायत ने सुना दिया फरमान, मोबाइल ना रखें युवक-युवतियां

इसके साथ ही साथ ये भी फरमान सुनाया गया कि रात आठ बजे के बाद चार या इससे अधिक युवकों के एक साथ घूमने पर प्रतिबंध रहेगा। क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पूर्व एक युवती अपने सजातीय प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। गांव वाले उनको ढूंढने का प्रयास कर ही रहे थे कि मंगलवार को गांव की एक और युवती अपने ही गांव के प्रेमी संग फरार हो गई। दोनों युगलों को बरामद करने के लिए बुधवार को ग्रामीण एसओ से भी मिले थे। इस संबंध में बुधवार शाम गांव में पंचायत बुलाई गई।
पंचायत में फरार प्रेमी युगलों के परिजनों सहित हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में कहा गया कि इस तरह की घटनाओं के पीछे मोबाइल की बहुत बड़ी भूमिका होती है। पंचायत में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि मोबाइल पर बात करके ही युवक-युवतियां इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। पंचायत में गांव के स्कूलों में पढ़ने वाले युवक-युवतियों के मोबाइल रखने, रात आठ बजे के बाद चार या इससे अधिक युवकों के एक साथ घूमने पर प्रतिबंध लगाने व सभी दुकानें नौ बजे तक बंद करने की फैसला सुनाया गया। जंगल में कोई युवती अकेली नहीं जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications