बदला लेने के लिए महिला ने बनाए बम, उड़ाना चाहती थी एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के चीथड़े

गुड़गांव। हरियाणा के पलवल में एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेने के लिए बेहद चौंकाने वाली योजना बनाई। पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने हाथ से बने बम बनाए।

उसकी योजना थी कि वह इन बमों से एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के चीथड़े उड़ा देगी। वह उस शख्स के घर को तीनों बमों के धमाके से उड़ाना चाहती थी।

Murder

महिला ने खुद बनाए तीन देसी बम

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला आरती ने अपने दूसरे ब्वॉयफ्रेंड प्रदीप उर्फ दरोगा को इस पूरी योजना में अपने साथ शामिल किया। दोनों ने बारुद, ग्लास और स्टोन की मदद से तीन देसी बम बनाए। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरती अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड राकेश से बदला लेना चाहती थी। उसी को मारने के लिए उसने बम बनाया। इस बात का खुलासा उसने पुलिस पूछताछ में कर दिया।

पुलिस ने आरती और प्रदीप उर्फ दरोगा को हत्या के दूसरे मामले में पकड़ा था और पूछताछ कर रही थी। इसी पूछताछ के दौरान उन्होंने राकेश को मारने की योजना का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने तीनों बमों को किया बरामद

खुलासे के बाद पुलिस ने शमशाबाद स्थित आरती के दोस्त के घर से इन बमों को बरामद कर लिया। आरती के दोस्त के मुताबिक उसे भी इस बात की भनक नहीं लगी कि बमों को उसके सामान में छुपाया गया है।

क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी होडल के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर अब्बास खान ने बताया कि हमें उस घर से तीन बम बरामद हुए। हमने उन्हें डिफ्यूज कर दिया। इस कार्रवाई में तीन से चार घंटे लगे। ये सभी देसी बम थे। आरोपियों ने स्वीकार किया उन्होंने करीब 15 दिन पहले इन बमों को बनाया था।

पुलिस के मुताबिक आरती की मुलाकात राकेश से 2010 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बीच 6 साल तक राकेश और आरती साथ रहे, लेकिन 6 साल बाद अचानक ही वह वापस अपनी पत्नी और बच्चों के पास लौट गया। राकेश के दूर के रिश्तेदार बाबूलाल ने इसमें अहम रोल अदा किया।

दूसरे मर्डर के मामले में गिरफ्तार होने पर हुआ खुलासा

बाबूलाल ने राकेश को उसके परिवार के पास भेजने में सहयोग किया, जिससे आरती बेहद नाराज हो गई। उसने अपने दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर बाबूलाल को मारने की योजना बनाई। 65 वर्षीय बाबूलाल की उन्होंने 3 अक्टूबर को गला रेतकर हत्या कर दी। बाबूलाल की शव गुलाबाद गांव में एक ट्यूबवेल से मिला था।

धरमपाल नाम के शख्स ने बाबूलाल को आखिरी बार देखा था। उसी के बयान पर आरती और प्रदीप को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरती और प्रदीप ने बाबूलाल की हत्या के साथ-साथ राकेश को मारने की योजना का भी खुलासा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रदीप से आरती की मुलाकात दशक भर पहले हुई थी। हालांकि उनका रिश्ता कुछ साल बाद टूट गया। इसके बाद राकेश से आरती की मुलाकात हुई। प्रदीप के बारे में पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 13 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश और लूटपाट जैसे संगीन मामले भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+