Palghar Mob Lynching: मॉब लिचिंग पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- सभ्य समाज में बर्बरता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

मुंबई। पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है,सोशल मीडिया पर लोग इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना की निंदा कर रहे हैं, तो वहीं ट्विटर पर लोग उद्धव ठाकरे की सरकार पर बड़े सवाल उठा रहे हैं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस मामले पर सोमवार को रोष जताया है तो वहीं इस मामले पर अब गीतकार जावेद अख्तर ने कहा है कि सभ्य समाज में बर्बरता पर सहिष्णुता नहीं, जिम्मेदार बख्शे न जाएं।

Recommended Video

    Palghar Mob Lynching: गुस्साए Javed Akhtar ने साधुओं की हत्या पर क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    'सभ्य समाज में बर्बरता बर्दाश्त नहीं '

    'सभ्य समाज में बर्बरता बर्दाश्त नहीं '

    उन्होंने इस मामले में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'जो लोग दो साधुओं और उनके चालक की लिंचिंग के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाना चाहिए। सभ्य समाज में बर्बर और जघन्य अपराध के लिए किसी भी तरह की सहनशीलता नहीं होनी चाहिए।'

    फरहान अख्तर ने भी किया Tweet

    जबकि इससे पहले इस मामले पर उनके बेटे फरहान अख्तर ने भी ट्वीट किया था, फरहान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट लिखते हुए कहा था कि मैं इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं जिसने पालघर में 3 लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इऩ उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए,और मुझे आशा है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्याय भी जल्द से जल्द दिया जाएगा।

    क्या है मामला

    क्या है मामला

    दरअसल महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पालघर जिले के एक गांव में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया था, बताया गया है कि इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्‍चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्‍हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला।

    महाराष्ट्र सरकार इस तरह के अपराधों को माफ नहीं करेगी

    महाराष्ट्र सरकार इस तरह के अपराधों को माफ नहीं करेगी

    इस मामले पर बीजेपी नेताओं सहित सोशल मीडिया यूजर्स ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र पुलिस पर निशाना साधा है। लोग उद्धव ठाकरे की सरकार पर बड़े सवाल उठा रहे हैं, ऐसे में ठाकरे के बचाव में सीएम के पुत्र और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे सामने आए और उन्होंने उन्होंने महाराष्ट्र सीएम के बयान को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'सीएम ने पालघर अपराध में अपना बयान दे दिया है, मैं खासकर सभी राजनीतिक दलों को यह ध्यान दिलाना चाहता हूं कि साधुओं पर हमला करने वालों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार इस तरह के अपराधों को माफ नहीं करेगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+