सीमा हैदर अब नहीं बनेंगी हीरोइन, ठुकराया फिल्म का ऑफर, जानिए क्यों लिया ये फैसला
Seema Haider Film update: 30 वर्षीय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पिछले कुछ हफ्तों से बॉलीवुड फिल्म में काम करने को लेकर चर्चाओं में हैं। अब जब भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है तो ऐसे में सीमा हैदर ने रविवार को अपने वकील एपी सिंह के साथ नोएडा स्थित अपने आवास पर अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होकर तिरंगा फहराया।
इस मौके पर सीमा हैदर और उनके वकील एपी सिंह दोनों ने यह भी स्पष्ट किया कि सीमा हैदर ने फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया है और वह अब किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगी। इस फिल्म का नाम 'कराची टू नोएडा' बताया जा रहा था।

पहले यह खबर थी कि सीमा को एक बॉलीवुड फिल्म के लिए चुना गया है, लेकिन अब सीमा और उनके वकील एपी सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दी सीमा और फिल्म निर्मात को धमकी!
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के महासचिव अमेय खोपकर ने सीमा हैदर को उनकी पहली फिल्म को लेकर चेतावनी जारी की थी।
खोपकर ने मराठी में लिखा था, ''हम अपने रुख पर कायम हैं कि एक पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को भारतीय फिल्म उद्योग में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला हैं जो इस समय भारत में हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि वह आईएसआई एजेंट थीं। हमारी इंडस्ट्री के कुछ लोग प्रसिद्धि पाने के लिए उसी सीमा हैदर को अभिनेत्री बना रहे हैं। निर्माताओं को शर्म क्यों नहीं आती?''
उन्होंने आगे कहा, "सार्वजनिक चेतावनी देते हुए कि ऐसे तमाशे तुरंत बंद करें, अन्यथा मनसे की हड़ताल की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।"
पहले खबर आई थी कि शूटिंग में बिजी हैं सीमा हैदर
पहले खबर आई थी कि सीमा हैदर अपनी पहली फिल्म 'कराची टू नोएडा' की शूटिंग में व्यस्त थीं, जिसका निर्माण नोएडा स्थित फिल्म निर्माता, अमित जानी कर रहे थे।
सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले सचिन के साथ रहने के लिए मई में नेपाल के रास्ते बस में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में आई थी।
जुलाई में सीमा हैदर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष दया अपील भी दायर की और अनुरोध किया कि उसे अपने बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपने "वैवाहिक घर" में रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। वकील एपी सिंह द्वारा दायर याचिका में राष्ट्रपति से मामले की मौखिक सुनवाई की भी मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications