VIDEO: बाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट के दौरान गिरा पाकिस्तानी जवान, हुई हूटिंग

जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई को बीटिंग रिट्रीट के दौरान भारतीय जवानों ने जोरदार अंदाज में बीटिंग रिट्रीट किया। इस दौरान वहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ थी।

नई दिल्ली। भारत की लाख कोशिश के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नजर नहीं आ रहा है। लगातार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारत की ओर से दी गई चेतावनी और संबंध खराब होने के बाद भी पाकिस्तान के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। भारत के खिलाफ भले ही पाकिस्तान अपनी सेना के जरिए नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन पाक जवानों की स्थिति क्या है ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से साफ हो जाता है।

VIDEO: बीटिंग रिट्रीट के दौरान धड़ाम से गिरा पाकिस्तानी रेंजर, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

16 जुलाई को बीटिंग रिट्रीट के दौरान का वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल ये वीडियो पंजाब के फिरोजपुर स्थित हुसैनीवाला बॉर्डर का है। जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई को बीटिंग रिट्रीट के दौरान भारतीय जवानों ने जोरदार अंदाज में बीटिंग रिट्रीट किया। इस दौरान वहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ थी, जिन्होंने भारतीय जवानों के उत्साह को देखकर भारत के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

इस बीच पाकिस्तान के रेंजर्स भी बीटिंग रिट्रीट करने लगे। इसी दौरान बीटिंग रिट्रीट में शामिल पाकिस्तान का एक रेंजर धड़ाम से गिर गया। हालांकि गिरने के साथ ही वह फिर से संभल खड़ा हो गया और बीटिंग रिट्रीट में जुट गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पाकिस्तानी रेंजर का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लगातार लोग इस वीडियो को देखकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। देखिए पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+