दहक रहा है पाकिस्तान इसलिए भारत भी उगल रहा है आग
नई दिल्ली। इस समय पूरा देश भीषण गर्मी के कारण काफी परेशान है, लेकिन अब अगर आप इस गर्मी बढ़ने के पीछे का कारण सुनेंगे तो आप और भी ज्यादा परेशान हो जायेंगे। जानते हैं मई में आग उगल रही गर्मी के पीछे कारण हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान है। जी हां पाकिस्तान, पाकिस्तान के दक्षिणी इलाके से चलने वाली गर्म हवाओं ने भारत के पारे को भी बढ़ा दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव ने कहा कि पाकिस्तान का सिंध इस समय आग उगल रहा है, वहां तापमान 50 से ऊपर पहुंच गया है, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।
चिलचिलाती गर्मी से परेशान पूरा भारत, लू के थपेड़ों से जीना मुहाल
मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी का यह प्रकोप आने वाले कुछ दिनों तक जारी ही रहेगा इसलिए लोगों को उसने सलाह दी है कि वो गर्मी में बाहर निकलते वक्त एहतियात बरतें।विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 36 घंटों के दौरान ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में हीट वेब आ सकता है तो वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में तेज लू चल सकती है।













Click it and Unblock the Notifications