CM नीतीश कुमार के गृह जनपद में लहराया गया पाकिस्तानी झंडा
नालंदा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नालंदा में एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराए जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ शहर के वार्ड नंबर 36 के जामा मस्जिद के पास खरादी मुहल्ले में एक छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया। मामला सामने आने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने भी हिंदुस्तान का झंडा फहराते हुए पाकिस्तानी झंडा का विरोध किया। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इस मामले में जिला प्रशासन और बिहार सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है तो स्थानीय लोग रास्ते पर उतर कर बिहार सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस ने घर की छत से पाकिस्तानी झंडे को हटा दिया है। झंडे को जब्त करने के साथ ही आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बताते चलें कि आज से कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा एक आतंकवादी को मार दिया गया था। जिसके बाद से ही पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में देशविरोधी नारों के साथ साथ देश विरोधी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। वही इस घटना के बाद लोगों में बढ़ता आक्रोश को देख प्रशासन भी जाग उठी है और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications