भाजपा नेता ने कहा, पाकिस्तानी कलाकारों को जूते मारकर बाहर निकालो
मेरठ। अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले यूपी की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा है कि भारत में काम कर रहे पाकिस्तान के कलाकारों को जूते मारकर देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संगीत सोम ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर की बात करता है, हम तो लाहौर पर नजर लगाए हुए हैं।
यूपी की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने हजारों परिवारों को बेघर कर दिया। उस यूनिवर्सिटी में छात्र नहीं आतंकवादी तैयार किए जा रहे हैं।
भाजपा विधायक ने कहा कि भारत मां को डायन कहने वाले आजम खां प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। सपा सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल में 450 दंगे हो गए।
संगीत सोम ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सभी दंगाइयों और गुंडो को जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications