युद्ध की तैयारी कर रहे हैं जनरल शरीफ, एलओसी पर तैनात पाक सेना

एलओसी पर पाकिस्‍तान ने बढ़ाई सैनिकों की तैनाती। परंपरागत तौर पर तैनात रहने वाले रेंजर्स की जगह अब पाकिस्‍तान की सेना के ट्रूप्‍स डेप्‍लॉयड और हथियार भी।

जम्‍मू। पहले उरी आतंकी हमले और फिर सर्जिकल स्‍ट्राइक, दोनों के बाद पाकिस्‍तान के साथ संबंधों में एक नया तनाव देखने को मिला है। इसी तनाव को और बढ़ाने का काम किया है पाकिस्‍तान की ओर से उठाए गए नए कदम ने। पाकिस्‍तान की ओर बॉर्डर पर रेंजर्स की जगह अब पाक सेना के ट्रूप्‍स तैनात हो रहे हैं।

pak-army-on-loc-rangers

हथियार भी तैनात

आपको बता दें कि इंडियन आर्मी की ओर से जानकारी दी गई है कि पाकिस्‍तान की ओर से सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद अब तक 99 बार सीजफायर तोड़ा जा चुका है।

इंग्लिश न्‍यूजपेपर टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पाकिस्‍तान बॉर्डर पर न सिर्फ ट्रूप्‍स डेप्‍लॉयड कर रहा है बल्कि हथियारों की तैनाती भी हो रही है।

यह नया घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब पाक सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ 23 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं।

सेना के हवाले की पाक ने एलओसी

टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने बीएसएफ के सूत्रों के हवाले से लिख है कि पाक ने करीब 190 किमी वाले बॉर्डर को अब सेना के हवाले कर दिया है। अब तक यहां पर पाक रेंजर्स डेप्‍लॉयड थे।

सूत्रों के मुताबिक पिछले आठ-नौ दिनों से बॉर्डर पर हलचल बढ़ी है। आए दिन पाक सेना के जवान और हथियार गाड़‍ियों में सीमा पर आ रहे हैं।

नागरिकों को निशाना बनाने की तैयारी

सूत्रों ने बताया है कि जम्‍मू में चेनाब रेंजर्स के सेक्‍टर कमांडर अमजद हुसैन एक ब्रिगेडियर हैं और आर्मी ऑफिसर हैं।

बीएसएफ के ऑफिसर ने बताया कि इस बात की संभावना काफी है कि पाकिस्‍तान की सेना इंडियन आर्मी को जवाब देने के मकसद से नागरिकों को निशाना बना सकती है।

दूसरी ओर मौजूद पाक आर्मी ऑफिसर

भारतीय सेक्‍टर के उस तरफ मौजूद पाक सेक्‍टर्स की ओर से पिछले हफ्ते हुई फायरिंग में आठ नागरिकों की मौत हो गई थी।

माना जा रहा है दूसरी ओर मौजूद पाक सेक्‍टर को भी एक पाक आर्मी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हाशिम भाटी कमांड कर रहे हैं। वह भी 24 चेनाब रेंजर्स के ऑफिसर हैं।

आरएसपुरा के दूसरी तरफ पाक सेना

इसी तरह से पाक सेक्‍टर में मौजूद चिकन नेक सेक्‍टर में पाकिस्‍तान सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल तारिक 21 चेनाब रेंजर्स का जिम्‍मा संभाल रहे हैं।

लेफ्टिनेंट आईए खान को जम्‍मू के आरएस पुरा सेक्‍टर के दूसरी ओर स्थित पाक सेक्‍टर में 12वीं विंग लांगे मांजके का जिम्‍मा सौंपा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+